नौसेना को मिल सकते हैं छह नए ब्रह्मोस मिसाइल

सरकार बुधवार को होने वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में भारतीय नौसेना को 2700 करोड़ रुपए के छह नए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल देने का रास्ता साफ कर सकती है। इसके अलावा थल सेना को बीएई प्रणाली से निर्मित बेहद हल्की एम777 होविट्जर तोप देने के प्रस्ताव पर

By Kamal VermaEdited By: Publish:Tue, 12 May 2015 09:10 PM (IST) Updated:Tue, 12 May 2015 09:22 PM (IST)
नौसेना को मिल सकते हैं छह नए ब्रह्मोस मिसाइल

नई दिल्ली। सरकार बुधवार को होने वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में भारतीय नौसेना को 2700 करोड़ रुपए के छह नए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल देने का रास्ता साफ कर सकती है। इसके अलावा थल सेना को बीएई प्रणाली से निर्मित बेहद हल्की एम777 होविट्जर तोप देने के प्रस्ताव पर भी विचार कर सकती है।

रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि डीएसी बैठक में ढाई अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 16,097 करोड़ रुपये) के एवरो स्थानापन्न कार्यक्रम के मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा 89 सुपरसोनिक मिसाइलों के साथ छह नई ब्रह्मोस प्रणाली के कीमती प्रस्ताव पर चर्चा होनी है।

स्वदेशी युद्धपोत से ब्रह्माोस का सफल परीक्षण

सूत्रों के अनुसार, बीएई प्रणाली के एक अन्य महत्वपूर्ण विषय (भारत में होवित्जर के निर्माण) का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह योजना करीब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सबसे पहले संप्रग सरकार के कार्यकाल में विचार-विमर्श हुआ था, लेकिन कीमतों और वादों पर मतभेदों के चलते यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी।

पढ़ें: ब्राह्मोस के जनक एएस पिल्लई को लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार

chat bot
आपका साथी