24 घंटे में दी गई कोरोना वैक्सीन की 37 लाख से अधिक खुराक, कुल आंकड़ा 51 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में गुरुवार तक को कोरोना वायरस के खिलाख वैक्सीन की की 37.55 लाख से अधिक खुराक दी गई जिसके बाद दी गई कुल खुराक की संख्या 51 करोड़ से अधिक हो गई।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:15 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:15 PM (IST)
24 घंटे में दी गई कोरोना वैक्सीन की 37 लाख से अधिक खुराक, कुल आंकड़ा 51 करोड़ के पार
अबतक कुल 48.93 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकीकरण अभियान तेज रफ्तार से चल रहा है। देश में वैक्सीन की डोज 51 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 51 करोड़ 1 लाख 88 हजार 500 से अधिक खुराक राज्यों को दी जा चुकी हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 37.55 लाख से अधिक खुराक दी गई है।

India’s COVID19 vaccination coverage has exceeded 48.93 cr. Cumulatively, 48,93,42,295 vaccine doses have been administered through 57,21,937 sessions, as per the provisional report till 7 am today. 37,55,115 vaccine doses were administered in last 24 hours: Union Health Ministry— ANI (@ANI) August 5, 2021

भारत में अबतक कुल 48.93 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर, 48 करोड़ 93 लाख 42 हजार 295 वैक्सीन की खुराक 57 लाख 21 हजार 937 सत्रों के माध्यम से दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी