जानिए, इस राज्य में एक साथ छुट्टी पर क्यों जा रहे हैं 50 हजार पुलिसकर्मी

कर्नाटक में 4 जून को एक साथ 50 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी छुट्टी पर जा रहे हैं। हजारों पुलिकर्मी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 28 May 2016 09:23 AM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 12:24 PM (IST)
जानिए, इस राज्य में एक साथ छुट्टी पर क्यों जा रहे हैं 50 हजार पुलिसकर्मी

बेंगलुरु, (एएनआई)। कर्नाटक में हजारों पुलिकर्मियों ने 4 जून को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। कई मांगों को लेकर करीब 50 हजार पुलिसकर्मी इस दिन प्रदर्शन करेंगे। राज्य के पुलिसकर्मी वेतन में वृद्धि, काम की अवधि कम करने, अवकाश और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परेशान किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

Around 50000 cops in Karnataka plan to go on mass leave on June 4 to protest poor working conditions & grievances. pic.twitter.com/L7gosX2Zmh

— ANI (@ANI_news) May 28, 2016

इस प्रदर्शन को लेकर राज्य के 50 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने 4 जून की छुट्टी के लिए अप्लाई किया है। हालांकि सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों ने पुलिस स्टेशनों को निर्देश जारी कर इस दिन छुट्टी ना देने को कहा है।

अखिल कर्नाटक पुलिस महासंघ के बैनर तले होने वाला प्रदर्शन अगर सफल होता है तो ये राज्य सरकार के लिए शर्मनाक होगा।

हाईकोर्ट का अखिलेश सरकार को झटका, पुलिस भर्ती के परिणाम पर रोक

chat bot
आपका साथी