Coronavirus: हैदराबाद उस्मानिया मेडिकल कॉलेज के 32 डॉक्टर कोविड-19 पॉजिटिव मिले

तेलंगाना के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज के दो दर्जन से अधिक डॉक्टर जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 09:48 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 09:48 AM (IST)
Coronavirus: हैदराबाद उस्मानिया मेडिकल कॉलेज के 32 डॉक्टर कोविड-19 पॉजिटिव मिले
Coronavirus: हैदराबाद उस्मानिया मेडिकल कॉलेज के 32 डॉक्टर कोविड-19 पॉजिटिव मिले

हैदराबाद, एएनआइ। तेलंगाना के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज के दो दर्जन से अधिक डॉक्टर जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी कई डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमा नागेंद्र विष्णु ने कहा, 'अभी तक 32 डॉक्टर कोरोना वायरस पॉजिटिव के लिए की गई जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। हमारे राज्य में खास तौर से जीएचएमसी इलाके में दिन ब दिन कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ रही है।'

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए स्वयं लागू क्वारंटाइन रोस्टर ड्यूटी जारी रखने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया और इच्छुक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निवास मुहैया कराने के लिए एक समिति गठित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यटी के लिए मुहैया कराए गए पीपीई किट और एन-95 मास्क खराब गुणवत्ता के हैं। धीरे-धीरे अपर्याप्त रूप से आपूर्ति की गई है।'

तेलंगाना में अब तक 3 हजार से अधिक मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस के अब तक 3 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना के अब तक 3,147 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 105 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में फिलहाल 1455 एक्टिव केस हैं, वहीं 1587 लोग ठीक हो चुके हैं।

सवा दो लाख के पार पहुंचा देश का आंकड़ा

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों का आंकड़ा सवा दो लाख को पार कर गया है। वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा 6300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के शुक्रवार(5 जून) सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के कुल 2,26,770 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा 6,348 तक जा पहुंचा है।

chat bot
आपका साथी