पद्म पुरस्कारों के लिए किए 2,500 से लोगों ने आवेदन

इस सम्मान को हासिल करने के लिए 30 जून तक 2,500 से अधिक लोग आवेदन कर चुके हैं। पिछले साल 18,761 लोगों ने पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन किया था।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Thu, 06 Jul 2017 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jul 2017 05:59 PM (IST)
पद्म पुरस्कारों के लिए किए 2,500 से लोगों ने आवेदन
पद्म पुरस्कारों के लिए किए 2,500 से लोगों ने आवेदन

नई दिल्ली, प्रेट्र : इस साल के पद्म पुरस्कारों के लिए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 2,500 से अधिक लोग अब तक आवेदन कर चुके हैं। इन पुरस्कारों के नामों की घोषणा अगले वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाएगी।

2018 के शीर्ष नागरिक सम्मान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2017 है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इस सम्मान को हासिल करने के लिए 30 जून तक 2,500 से अधिक लोग आवेदन कर चुके हैं। पिछले साल 18,761 लोगों ने पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन किया था।

इन पुरस्कारों के माध्यम से कला, साहित्य व शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, लोक कार्य, लोकसेवा, व्यापार व उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों व विषयों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाता है।

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या सिफारिशें मंत्रालय द्वारा डिजाइन किए गए पद्म पोर्टल पर ही ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। ऑनलाइन नामांकन या सिफारिशें डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पद्मअवा‌र्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन पर भेजी जा सकती हैं।

chat bot
आपका साथी