भारत को विदेशों से मिले 16.5 हजार कंसंट्रेटर, राज्यों को दिए गए 19 आक्सीजन उत्पादन संयंत्र

कोरोना से लड़ने के लिए विभिन्न देशों से मदद के तौर मिले 16530 आक्सीजन कंसंट्रेटर 15901 आक्सीजन सिलेंडर 19 आक्सीजन उत्पादन संयंत्र रेमडेसिविर की करीब 6.6 लाख शीशियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति कर दी गई है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 07:35 AM (IST)
भारत को विदेशों से मिले 16.5 हजार कंसंट्रेटर, राज्यों को दिए गए 19 आक्सीजन उत्पादन संयंत्र
रेमडेसिविर की करीब 6.6 लाख शीशियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी गई।

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्र ने शनिवार को कहा कि विभिन्न देशों से मदद के तौर मिले 16,530 आक्सीजन कंसंट्रेटर, 15,901 आक्सीजन सिलेंडर, 19 आक्सीजन उत्पादन संयंत्र, रेमडेसिविर की करीब 6.6 लाख शीशियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपूíत कर दी गई हैं।

केंद्र सरकार को 27 अप्रैल से विभिन्न देशों, संगठनों से इलाज में काम आने वाले उपकरणों समेत कई चिकित्सा सामग्री मिल रही है। इन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेजी से वितरित किया जा रहा है। अनुदान, सहायता और दान के रूप में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के रूप में विदेशी राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के समन्वय के लिए एक व्यवस्थित तंत्र बनाया गया है।                                                                                         

अब तक कुल 16,530 आक्सीजन कंसंट्रेटर, 15,901 आक्सीजन सिलेंडर, 19 आक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 11,416 वेंटिलेटर, बीपैप मशीनें, रेमडेसिविर की 6.6 लाख शीशियां मिली हैं। मदद की खेप राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 27 अप्रैल से 21 मई तक सड़क और हवाई मार्ग से भेजी गई है।

रेलवे ने राज्यों को 14,500 टन आक्सीजन की आपूर्ति की

भारतीय रेलवे अब तक देश के विभिन्न राज्यों को 884 टैंकरों में लगभग 14,500 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूíत कर चुका है। रेलवे ने शनिवार को बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक 224 आक्सीजन एक्सप्रेस की यात्रा पूरी हो चुकी है और विभिन्न राज्यों को राहत पहुंचाई गई है। इसके अलावा आठ आक्सीजन एक्सप्रेस 35 टैंकरों में 563 टन तरल आक्सीजन लेकर निर्धारित राज्यों में पहुंचने के लिए रास्ते में है।

chat bot
आपका साथी