पाक जेलों में बंद हैं मानसिक रूप से बीमार 17 भारतीय

पाकिस्तान की जेलों में बंद चार महिलाओं सहित 17 भारतीयों ने अपनी सजा पूरी कर ली है। बावजूद इसके इस्लामाबाद उन्हें वापस उनके घर नहीं भेज सकता, क्योंकि वे अपना पता नहीं बता पा रहे हैं।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Thu, 27 Aug 2015 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2015 07:49 PM (IST)
पाक जेलों में बंद हैं मानसिक रूप से बीमार 17 भारतीय

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेलों में बंद चार महिलाओं सहित 17 भारतीयों ने अपनी सजा पूरी कर ली है। बावजूद इसके इस्लामाबाद उन्हें वापस उनके घर नहीं भेज सकता, क्योंकि वे अपना पता नहीं बता पा रहे हैं। दरअसल वे मानसिक रूप से बीमार हैं। यह सूचना इस्लामाबाद ने नई दिल्ली से साझा की है।

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास से इन कैदियों की पृष्ठभूमि की जानकारी देने में अक्षमता जाहिर की है। हालांकि इन कैदियों से मिलने के लिए विशेष काउंसलर को मिलने की अनुमति दी थी। इसके बाद ही भारतीय दूतावास ने उनके परिवारों का पता लगाने के लिए विदेश मंत्रालय को सभी 17 बंदियों की तस्वीरें भेजी हैं। विदेश मंत्रालय ने इस मामले को गृह मंत्रालय को अग्रसारित कर दिया है, ताकि भारत में उनके परिवारों के बारे में जानकारी हासिल हो सके।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय इन चित्रों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की योजना बना रहा है। संभावना है कि इससे उनके परिवारों का पता चल सकेगा। पाकिस्तान की जेलों में बंद 17 कैदियों में जो चार महिलाएं हैं, उनके नाम गुल्लू जान, अजमीरा, नकाया और हसीना बताए गए हैं। वहीं पुरुष कैदियों के नाम सोनू सिंह, सुरिंदर महतो, प्रहलाद सिंह, सिर्लोफ सलीम, बिरजू, राजू, बिपला, रूपी पाल, पनवासी लाल, राजू महौली, श्याम सुंदर, रमेश और राजू राय हैं। पाकिस्तान द्वारा उपलब्ध कराए गए चित्रों में इनमें से अधिकतर बूढ़े नजर आ रहे हैं।

बीएसएफ-पाक रेंजर्स की नौ सितंबर को होगी बैठक

पाक के पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

chat bot
आपका साथी