केरल में लॉकडाउन के चलते फंसे 112 फ्रांसीसी नागरिकों को पेरिस के लिए किया गया रवाना

लॉकडाउन के चलते केरल में फंसे 112 फ्रांसीसी नगारिकों को आज सुबह एयर डंडिया के एक विशेष विमान से पेरिस के लिए रवाना किया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 10:53 AM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 12:34 PM (IST)
केरल में लॉकडाउन के चलते फंसे 112 फ्रांसीसी नागरिकों को पेरिस के लिए किया गया रवाना
केरल में लॉकडाउन के चलते फंसे 112 फ्रांसीसी नागरिकों को पेरिस के लिए किया गया रवाना

तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। देश इस वक्त कोरोना वायरस के चलते बेहद ही नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन के बाद अलग-अलग कोने में लोग फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकार की तरफ से निरंतर मदद की जा रही है। अब लॉकडाउन के चलते केरल में फंसे 112 फ्रांसीसी नगारिकों को आज सुबह एयर डंडिया के एक विशेष विमान से पेरिस के लिए रवाना किया गया है।

बता दें कि इस वक्त कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया हुआ है। आज लॉकडाउन का 11 वां दिन है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में कैद हो गए है। इस लॉकडाउन में ऐसे भी लोग हैं जो अपने घर से दूर अन्य जगहों पर फंस गए हैं। इन सभी लोगों को उनके निवास पर पहुंचाने के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। यहीं नहीं दूसरे देशों देशों के नागरिकों को भी विशेष विमान से उनके देश भेजने के पूरे इंतजाम कर रही है। 

देश इस वक्त कोरोना की मार से लड़ रहा है। अभी तक भारत में 50 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है  जबकि 2000 से ज्यादा लोग संक्रमित है। प्रत्येक दिन यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। चीन के वुहान से फैले इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में चीन ही नहीं 200 से ज्यादा देश इस वायरस की चपेट में आ चुके है। वैश्विक तौर पर मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार के पास पहुंच चुका है जबकि संक्रमित लोगों का आंकडा दस लाख के करीब पहुंच चुका है। 

इस वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा ताकतवार देश अमेरिका भी है। 2 लाख से ज्यादा लोग वहां पर संक्रमित है। ऐसे में कई देशों में लॉकडाउन लगाया हुआ है। सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी