ISRO Recruitment 2023: इसरो नोदन कॉम्पलेक्स में 63 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू, ये रहा अप्लाई लिंक

ISRO Recruitment 2023 इसरो के नोदन कॉम्प्लेक्स में फायरमैन लघु वाहन चालक भारी वाहन चालक ड्राफ्ट्समैन तकनिशियन और तकनीकी सहायक के कुल 63 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आखिरी तारीख 24 अप्रैल 2023 है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2023 09:50 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2023 09:50 AM (IST)
ISRO Recruitment 2023: इसरो नोदन कॉम्पलेक्स में 63 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू, ये रहा अप्लाई लिंक
ISRO Recruitment 2023: इसरो भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, iprc.gov.in पर करें।

एजुकेशन डेस्क। ISRO Recruitment 2023: इसरो में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अधीन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नोदन कॉम्प्लेक्स में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसरो द्वारा रविवार, 26 मार्च 2023 को जारी अधिसूचना के मुताबिक फायरमैन, लघु वाहन चालक, भारी वाहन चालक, ड्राफ्ट्समैन बी (सिविल), तकनिशियन बी (विभिन्न ट्रेड) और तकनीकी सहायक (विभिन्न ट्रेड) के कुल 63 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 27 मार्च से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 24 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं।

ISRO Recruitment 2023: इसरो नोदन कॉम्पलेक्स भर्ती के लिए आवेदन हेतु ये रहा अप्लाई लिंक

इसरो के नोदल कॉम्पलेक्स के लिए विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, iprc.gov.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। तकनीकी सहायक पदों के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 750 रुपये और अन्य पदों के लिए 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों द्वारा भरे शुल्क की वापसी परीक्षा के आयोजन के बाद कर दी जाएगी। इसरो भर्ती 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक इसरो भर्ती 2023 आवेदन लिंक

ISRO Recruitment 2023: इसरो नोदन कॉम्पलेक्स भर्ती हेतु योग्यता मानदंड

फायरमैन, लघु वाहन चालक, भारी वाहन चालक, ड्राफ्ट्समैन बी (सिविल), तकनिशियन बी पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में डिप्लोमा प्रथम श्रेणी में प्राप्त किया होना चाहिए। फायरमैन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 24 अप्रैल 2023 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी