विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIT Gandhinagar Recruitment 2021: आईआईटी गांधीनगर ने असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Tue, 06 Apr 2021 12:00 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 Apr 2021 02:00 PM (GMT+05:30)

IIT Gandhinagar Recruitment 2021 आईआईटी गांधीनगर (Indian Institute of Technology IIT Gandhinagar) ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इसके तहत असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) और जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं।

IIT Gandhinagar Recruitment 2021: आईआईटी गांधीनगर (Indian Institute of Technology, IIT Gandhinagar) ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं
IIT Gandhinagar Recruitment 2021: आईआईटी गांधीनगर (Indian Institute of Technology, IIT Gandhinagar) ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं

IIT Gandhinagar Recruitment 2021: आईआईटी गांधीनगर (Indian Institute of Technology, IIT Gandhinagar) ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इसके तहत असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) और जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। इसके तहत कुल असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 2 और जूनियर इंजीनियर सिविल के 3 पोस्ट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2021 है। इसलिए समय रहते आवेदन कर दें, क्योंकि आखिरी वक्त में कई बार ऑफिशियल वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से उम्मीदवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

IIT Gandhinagar Recruitment 2021: इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 25 मार्च, 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2021

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक में 55 फीसदी अंक होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को 3 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 32 साल की आयु होनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 55 फीसदी अंक होने चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों का साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की आयु 30 अप्रैल, 2021 तक 32 साल उम्र होनी चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गांधीनगर की आधिकारिक वेबसाइट www.iitgn.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि 30 अप्रैल की रात 10 बजे तक ही आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि एससी / एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। उन्हें फीस से छूट दी गई है। इसके अलावा भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।