नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में JNU से दोगुने हैं बिहार की इस यूनिवर्सिटी से पढ़े लोग

मोदी मंत्रिमंडल 2.0 में दिल्ली विश्वविद्यालय से निकले सबसे ज्यादा नेता हैं वहीं इसके बाद नंबर आता है पटना विश्वविद्यालय का।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 12:33 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 03:39 PM (IST)
नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में JNU से दोगुने हैं बिहार की इस यूनिवर्सिटी से पढ़े लोग
नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में JNU से दोगुने हैं बिहार की इस यूनिवर्सिटी से पढ़े लोग

नई दिल्ली, जेएनएन। विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया लगभग खत्म हो चुकी है। कॉलेज के कैंपस में राजनीति का रंग भी घुलने लगा है। वास्‍तव में कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ही युवा राजनीति की एबीसीडी सीखते हैं। यही सीख बाद की राजनीतिक जिंदगी की बुनियाद बनती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्तमान मंत्रिमंडल में देश केे चुनिंदा यूनिवर्सिटी सेे निकले छात्रों का ही बोलबाला है। ये मंंझे हुए नेता देश को चलाने का जिम्मा संभाले हुए हैं। ऐसे मेें आज हम आपको बता रहे हैं कि इस मंत्रिमंडल में किस यूनिवर्सिटी का दबदबा है। मोदी मंत्रिमंडल 2.0 में दिल्ली विश्वविद्यालय से निकले सबसे ज्यादा नेता हैं, वहीं इसके बाद नंबर आता है पटना विश्वविद्यालय का।

ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं है। दुनिया के अलग-अलग देशों की राजनीति में भी किसी न किसी विश्वविद्यालय का दबदबा रहा है। जैसे यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के लोग सरकार चलाने में अहम योगदान देते आ रहे हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय से 5 मंत्री
मोदी मंत्रिमंडल 2.0 में सबसे ज्यादा मंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय से आते हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी समेत कुल 5 मंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ चुके हैं।

1. नरेंद्र मोदी- प्रधानमंत्री
2.डॉ. हर्षवर्धन- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री
3.राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
4.किरण रिजिजू- गृह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
5.हरदीप सिंह पूरी- नागरिक उड्डयन मंत्री

पटना यूनिवर्सिटी से 4 मंत्री
बिहार के इस विश्वविद्यालय का दबदबा अब भी बरकरार है। पटना यूनिवर्सिटी से कुल 4 मंत्री आते हैं।

1.रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामलों के मंत्री
2. रविशंकर प्रसाद- कानून मंत्री
3.आरके सिंह- ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
4.अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थय व परिवार कल्याण मंत्री

जेएनयू के छात्र संभाल रहे अहम पद
मोदी मंत्रिमंडल 2.0 में दो अहम पद जवाहर लाल विश्वविद्यालय से निकले छात्रों के पास है। इसमें सबसे अहम वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमण के पास है, तो वहीं विदेश मंत्रालय को एस जयशंकर संभाल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी