UPSC CSE Prelims 2020: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कोविड-19 के लिए इन नियमों का पालन होगा जरूरी, आयोग ने जारी किये निर्देश

UPSC CSE Prelims 2020 आयोग द्वारा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी नियमों में मास्क/फेस कवर हैंड सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी शामिल हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 08:39 AM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 03:52 PM (IST)
UPSC CSE Prelims 2020: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कोविड-19 के लिए इन नियमों का पालन होगा जरूरी, आयोग ने जारी किये निर्देश
UPSC CSE Prelims 2020: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कोविड-19 के लिए इन नियमों का पालन होगा जरूरी, आयोग ने जारी किये निर्देश

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UPSC CSE Prelims 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 के लिए प्रवेश पत्र कल, 1 सितंबर को जारी कर दिया था जिसे उम्मीदवार आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा हाल ही में 18 अगस्त को जारी इस वर्ष के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 का संयुक्त रूप से आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाना है। आयोग ने प्रवेश पत्र जारी करने के साथ ही साथ यूपीएससी प्रिलिम्स 2020 के लिए जरूरी निर्देश भी जारी किये हैं, जिनमें देश भर में फैली कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भी कुछ नियम जोड़े गये हैं। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को इन नियमों का पालन जरूरी होगा। उम्मीदवार यूपीएससी प्रिलिम्स 2020 इंस्ट्रक्शंस को आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी प्रिलिम्स 2020 इंस्ट्रक्शंस डाउनलोड के लिए लिंक

यह भी पढ़ें - UPSC CSE Admit Card 2020: एडमिट कार्ड जारी, सिविल सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट ऐसे करें डाउनलोड

कोविड-19 के चलते इन नियमों का पालन जरूरी

यूपीएससी द्वारा जारी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के दौरान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी नियमों में मास्क/फेस कवर, हैंड सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए मास्क/फेस कवर पहनना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने मास्क/फेस कवर नहीं पहना होगा, उन्हें परीक्षा स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। तथापि, परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े प्राधिकारियों द्वारा, सत्यापन किये जाने पर उम्मीदवारों को मास्क हटाना होगा। उम्मीदवारों को अपने इस्तेमाल के लिए पारदर्शी शीशी (छोटे आकार की) में हैंड सैनिटाइजर लाना होगा। उम्मीदवारों को कोविड-19 के मानदण्डों को अनुपालन करते हुए, परीक्षा हाल/कक्ष के भीतर तथा परीक्षा-स्थल परिसर में सामाजिक दूरी और निजी साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा।
chat bot
आपका साथी