LIVE BLOG

LIVE upresults.nic.in UP Board 10th 12th Result 2022: घोषित हुए यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे, इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें आकड़े और टॉपर्स

upresults.nic.in UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल की घोषणा आज, 17 जून को कर दी गई। इसके बाद अब 12वीं के परिणाम शाम 4 बजे घोषित होने के बाद इन लिंक से देख सकते हैं। 85.33 फीसदी पास, छात्राएं आगे।

Rishi SonwalPublish:Sat, 18 Jun 2022 11:06 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jun 2022 04:33 PM (IST)
LIVE upresults.nic.in UP Board 10th 12th Result 2022: घोषित हुए यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे, इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें आकड़े और टॉपर्स
LIVE upresults.nic.in UP Board 10th 12th Result 2022: घोषित हुए यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे, इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें आकड़े और टॉपर्स

Highlights

  • यूपी के 47 लाख परीक्षार्थियों के लिए निर्णायक दिन
  • UPMSP 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 का हुआ ऐलान
  • results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर लिंक एक्टिव

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: एक तरफ जहां यूपी बोर्ड हाई स्कूल के नतीजों की घोषणा दोपहर 2 बजे कर दी गई, इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे घोषित किया गया। आकड़ों के अनुसार 85.33 फीसदी पास। फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की इस वर्ष आयोजित हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज, 18 जून 2022 को कर दी गई है। इस क्रम में 10वीं के नतीजे पहले घोषित किए गए। जारी आकड़ों के अनुसार, 88.18 फीसदी 10वीं में, 91.69 फीसदी 12वीं में सफल। कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। परीक्षार्थी अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्र अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक 1 - आधिकारिक वेबसाइट के लिएयूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक 2 - जागरणजोश के लिएयूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक 1 - आधिकारिक वेबसाइट के लिएयूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक 2 - जागरणजोश के लिए

18/06/2022
4:31:08 pm

UP Board 12th Result 2022: छात्राएं छात्रों से आगे

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में छात्रा आगे रहीं। इस बार 90.15 फीसदी छात्राएं और 81.21 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

18/06/2022
4:28:45 pm

UP Board 12th Result 2022: फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। उन्हें 95.4 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।

18/06/2022
4:16:23 pm

UP Board 12th Result 2022: फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप, ये हैं टॉपर्स

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में इन छात्र-छात्राओं ने टॉप किया है -

पहला स्थान - फतेहपुर दिव्यांशी 95.40 फीसदी अंकदूसरा स्थान - प्रयागराज की दिव्यांशी, बाराबंकी की योगेश 95 फीसदी अंकतीसरा स्थान - फतेहपुर के बालकृष्ण, कानपुर के प्रखर पाठक, प्रयागराज और बाराबंकी के ही तीन अन्य टॉपर 94 फीसदी अंक

18/06/2022
4:12:05 pm

UP Board 12th Result 2022: 85.33 फीसदी पास, छात्राएं आगे

इस बार की इंटर की परीक्षाओं में 85.33 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। साथ ही, 12वीं में भी छात्राएं आगे हैं।

18/06/2022
4:07:26 pm

UP Board 12th Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट डाउन, जागरणजोश पर देखें परिणाम

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो गई है। ऐसे में परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजोश पर देख सकते हैं।

18/06/2022
4:01:43 pm

UP Board Inter Result 2022: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट नतीजे इन लिंक से करें चेक

यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम को छात्र-छात्राएं इन लिंक से देख सकते हैं-

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक 1 - आधिकारिक वेबसाइट के लिए
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक 2 - जागरणजोश के लिए

18/06/2022
3:47:53 pm

UP Board 12th Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू

यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट की घोषणा के बाद अब इंटर रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही मिनट में शुरू होने वाली है।

18/06/2022
3:43:20 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: 12वीं के नतीजे कुछ ही मिनट में करें चेक

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कुछ ही देर में की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए जाने हैं।

18/06/2022
3:14:38 pm

UP Board 10th Result 2022: ये हैं इस साल के टॉपर

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 में कानपुर के प्रिंस पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। टॉप 10 में जगह बनाने वाले छात्रों की सूची इस लिंक से देखें।

18/06/2022
2:49:21 pm

UP Board 12th Result 2022: 12वीं के नतीजे शाम 4 बजे होंगे घोषित

दूसरी तरफ, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। जिसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

18/06/2022
2:40:25 pm

UP Board 10th Result 2022: इस डायरेक्ट लिंक से देखें हाई स्कूल परिणाम

यूपी बोर्ड हाई स्कूल 10वीं परिणाम को छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं -

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक 1यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक 2

18/06/2022
2:23:14 pm

UP Board 10th Result 2022: कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर, जानें टॉप 5

इस बार की हाई स्कूल परीक्षाओं नें प्रिंस पटेल टॉपर बने हैं। वे कानपुर के हैं। उन्हें 97.67 फीसदी अंक मिले। इसके बाद दूसरे स्थान पर संस्कृति ठाकुर हैं उन्हें 97.5 फीसदी अंक मिले। कानपुर की किरण कुशवाहा तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर कन्नौज के अनिकेत शर्मा और पाचवें स्थान पर कानपुर की पलक अवस्थी हैं।

18/06/2022
2:08:09 pm

UP Board 10th Result 2022: 88.18 फीसदी 10वीं में, छात्राएं आगे

88.18 फीसदी 10वीं में सफल हुए हैं। गौतम बुद्ध नगर जिले के छात्र-छात्राएं सबसे आगे। इस बार की परीक्षाओं में 91.69 फीसदी और छात्र 85.25 फीसदी सफल।

18/06/2022
2:05:49 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: घोषित हुआ परिणाम 10वीं का

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर या नीचे दिए गए लिंक देखें।

18/06/2022
1:57:28 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: 10वीं के नतीजे इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आसानी से देख सकते हैं। ये वेबसाइट निम्नलिखित हैं-

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिएयूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक 2 – आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिएयूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक 3 – जागरणजोश पर देखने के लिए

18/06/2022
1:46:41 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: हाई स्कूल के 27 लाख छात्रों का इंतजार होगा समाप्त

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कुछ ही मिनट में कर दी जाएगी। इसके बाद 27 लाख स्टूडेंट्स अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

18/06/2022
1:32:43 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: बुकमार्क करें इन वेबसाइट्स को

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स कुछ वेबसाइट को बुकमार्क करके परिणाम आसानी से देख सकते हैं। ये वेबसाइट निम्नलिखित हैं-

results.upmsp.edu.inupresults.nic.injagranjosh.com

18/06/2022
1:23:35 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: क्या करें अगर न दिखे परिणाम

यदि परिणाम एक बार में नहीं दिखता या कोई भी अपडेट न दिखे तो छात्रों को कुछ देर बाद प्रयास करना चाहिए। कई बार नतीजे तकनीकी समस्या के चलते नहीं दिखते हैं। इसके अतिरिक्त जागरणजोश पर भी परिणाम देख सकते हैं।

18/06/2022
1:15:19 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

स्टूडेंट्स को अपना यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को एक ही बार में चेक करने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले दोबार चेक कर लेना चाहिए। कई बार परीक्षार्थी जल्दबाजी में गलत रोल नंबर भर देते हैं।

18/06/2022
1:03:58 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी टॉपर्स की घोषणा

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के दौरान इस साल के टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की जाएगी। पिछली बार महामारी के चलते बाधित परीक्षाओं और वैकल्पिक मूल्यांकन के चलते टॉपर घोषित नहीं किए गए थे।

18/06/2022
12:57:54 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी, परिणाम जल्द

UPMSP द्वारा हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की घोषणा के लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिणाम किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।

18/06/2022
12:29:49 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: फेल हो जाएं तो करें यह काम

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में यदि किसी छात्र या छात्रा को उनकी अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है तो वे सबसे पहले तो अपनी कॉपियों की जांच के लिए आवेदन करें। साथ ही, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। यदि इससे अंकों में सुधार नहीं होता है तो छात्र अंक सुधार परीक्षा यानि सप्लीमेंट्री एग्जाम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसका आयोजन अगस्त-सितंबर माह के दौरान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर विजिट करें।

18/06/2022
12:18:20 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: जानें स्क्रूटिनी के जरूरी नियम

असंतुष्ट छात्र-छात्राएं अपनी कॉपियों की फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन करेंगे। हालांकि, बाद में यदि उनके प्राप्तांको में संशोधन होता है तो नये अंक ही मान्य होंगे। इसका अर्थ है कि यदि प्राप्तांक घट जाते हैं तो छात्रों के लिए नये अंक ही मान्य होंगे।

18/06/2022
12:08:55 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: यदि कम मार्क्स आए तो करें यह काम

UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद परिणाम परीक्षार्थी ऑनलाइन चेक करें। यदि अपने किसी एक विषय या एक से अधिक विषयों के प्राप्तांकों से असंतुष्ट होते हैं अपनी कॉपियों के फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर निर्धारित तारीख के भीतर और निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए आवेदन करना होगा।

18/06/2022
12:01:49 pm

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: काम न करें वेबसाइट तो यहां करें चेक

अत्यधिक यूजर्स की संख्या के चलते परिणाम घोषित होने के बाद यदि वेबसाइट ओपन नहीं होती है तो परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजोश पर देख सकेंगे

18/06/2022
11:53:53 am

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: इन विकल्पों से देखें 10वीं, 12वीं के नतीजे

यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने के बाद परिणाम चेक करने के लिए लिंक को UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और उत्तर प्रदेश राज्य के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपने नतीजे जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 – जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 – जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

18/06/2022
11:44:41 am

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: 51 लाख पंजीकरण लेकिन 47 लाख ने दी परीक्षा

UPMSP की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरे थे। हालांकि, सिर्फ 47 लाख से अधिक परीक्षार्थी ही परीक्षाओं में सम्मिलित हुए। परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की गई थीं। अब ये छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

18/06/2022
11:19:35 am

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: इसलिए हुई परिणामों की घोषणा में देरी

बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच 8 मई तक ही पूरी हो गई थी। फिर भी एक माह बाद नतीजों की घोषणा की तिथि जारी हुई। इसके पीछे कारण यह है कि परिषद की तरफ से शासन को बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की तारीखों को लेकर प्रस्ताव भेजा जा चुका था लेकिन शासन के स्तर पर अंतिम निर्णय न होने से परिणामों की घोषणा में देरी हुई।

18/06/2022
11:07:01 am

UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: 47 लाख छात्र ऐसे करें चेक

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को लेकर यूपीएमएसपी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति शुक्रवार 17 जून 2022 को जारी की गई। इसके अनुसार हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट के नतीजे शाम 4 बजे चेक किए जा सकेंगे।

chat bot
आपका साथी