SBI PO Mains Result 2021: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट sbi.co.in पर घोषित, जानें कब होंगे इंटरव्यू

एसबीआइ मुख्य परीक्षा 2 जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित हुई थी जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाई थी। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर 2022 को घोषित किया गया था।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 10:43 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 10:49 AM (IST)
SBI PO Mains Result 2021: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट sbi.co.in पर घोषित, जानें कब होंगे इंटरव्यू
SBI PO Mains Result 2021: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट घोषित हो चुका है

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। SBI PO Mains Result 2021: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट घोषित हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मेंस परीक्षा परिणाम सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर उपलब्ध करा दिया है। रिजल्ट पोर्टल पर परिणाम करियर सेक्शन के तहत उपलब्ध होगा। ऐसे में, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब जरूरी डिटेल्स एंटर करने के साथ ही अपने स्कोर चेक कर सकता है। इसके अलावा अगर चाहें तो अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं। 

SBI PO Mains Result 2021:एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट जांचने के लिए सबसे पहले आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पेज पर उपलब्ध एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम की जांच कर सकते हैं। इसके बाद फ़ाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें

एसबीआइ मुख्य परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा, उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित हुई थी, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाई थी। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर, 2022 को घोषित किया गया था। उम्मीदवार, ध्यान दें कि जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे साक्षात्कार राउंड में उपस्थित होने के पात्र होंगे। इंटरव्यू फरवरी 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा और इसके लिए कॉल लेटर फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। वहीं अंतिम परिणाम फरवरी या मार्च 2022 में घोषित किया जाएगा। एसबीआई पीओ भर्ती से संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी