RSMSSB Patwari Result 2021: घोषित हुआ राजस्थान पटवारी परीक्षा परिणाम, इस लिंक से देखें रोल नंबर

RSMSSB Patwari Result 2021 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 25 जनवरी 2022 को राज्य सरकार के राजस्व मण्डल में 5610 पटवारी पदों पर भर्ती के लिए 23 और 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 04:18 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 07:14 AM (IST)
RSMSSB Patwari Result 2021: घोषित हुआ राजस्थान पटवारी परीक्षा परिणाम, इस लिंक से देखें रोल नंबर
उम्मीदवार वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद अपना RSMSSB पटवारी रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RSMSSB Patwari Result 2021: राजस्थान पटवारी परीक्षा परिणाम 2021 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राज्य सरकार के राजस्व मण्डल में 5610 पटवारी पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित पटवार सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी 2022 को घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2021 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर की गयी। उम्मीदवार वेबसाइट पर एक्टिव किए गये लिंक से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना RSMSSB पटवारी रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं।

RSMSSB पटवारी रिजल्ट 2022 लिंक

11 हजार से अधिक उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा साझा किए गए अपडेट के अनुसार, पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2021 में प्रदर्शन के आधार पर 11 हजार से अधिक उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 के लिखित परीक्षा चरण के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का आयोजन किया जाना है।

राजस्थान पटवारी भर्ती का ये है घटनाक्रम

RSMSSB ने राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना 5 दिसंबर 2019 को जारी की गयी थी। राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। बोर्ड द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत भर्ती के पहले चरण में लिखित परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर 2021 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 10 लाख से अधिक उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। इसके बाद आंसर की 22 नवंबर 2021 को जारी किए गए थे। इसके बाद अब उम्मीदवार राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें - RSMSSB APRO Recruitment 2022: राजस्थान सरकार में सहायक जनसंपर्क अधिकारी सीधी भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका

बता दें कि राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2021 की घोषणा की तारीख को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने कहा था कि नतीजों की घोषणा 31 जनवरी 2022 तक कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड द्वारा माह की समाप्ति के एक सप्ताह पहले ही RSMSSB पटवरी रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है।

chat bot
आपका साथी