RBSE 10th Result 2022 Date: जानें कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट,11 लाख स्टूडेंट्स पढ़ें अपडेट

स्टूडेंट्स ध्यान दें कि एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आरबीएसई 10 वीं परिणाम 2022 छात्रों के लिए बीएसईआर अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को अपने 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 09 Jun 2022 10:11 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jun 2022 10:14 AM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Date: जानें कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट,11 लाख स्टूडेंट्स पढ़ें अपडेट
RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड जल्द जारी करेगा दसवीं का रिजल्ट

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड ने हाल ही में बारहवीं का रिजल्ट जारी किया है। इसके बाद ही बीते दिन यानी कि 08 जून को ही राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम भी जारी किए गए हैं। वहीं अब ताजा अपडेट आ रही है कि दसवीं का रिजल्ट भी जल्द घोषित किए जाएगा। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बीएसईआर अजमेर (board of Secondary Education, BSER Ajmer) कल यानी कि 10 जून को आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 घोषित करने की उम्मीद है। मीडिया रिर्पोट्स में कहा जा रहा है कि आज दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तिथि आज जारी हो सकती हैं। वहीं इसके बाद कल नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। वहीं आरबीएसई 12वीं रिजल्ट, आरबीएसई 8वीं रिजल्ट और आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 की घोषणाओं के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की तारीख की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा किए जाने की उम्मीद है। हालांकि यह स्पष्ट कर दें कि राजस्थान बोर्ड ने फिलहाल परिणाम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके तहत, हाईस्कूल के करीब 11 लाख परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in चेक करते रहें।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए डायरेक्ट लिंक पर करें चेक

स्टूडेंट्स ध्यान दें कि एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, आरबीएसई 10 वीं परिणाम 2022 छात्रों के लिए बीएसईआर अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को अपने 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन होगा। इसके साथ ही अपने परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। बता दें कि इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा मार्च और अप्रैल में 6,068 सेंटर पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

chat bot
आपका साथी