PSEB Punjab Board 12th Result 2022: जल्द घोषित होंगे पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे, पढ़ें पूरी खबर

PSEB Punjab Board 12th Result 2022 पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा पंजाब 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 27 जून दोपहर 3 बजे के बाद की जानी थी और परिणाम देखने के लिए लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाना था।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 11:21 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 08:19 AM (IST)
PSEB Punjab Board 12th Result 2022: जल्द घोषित होंगे पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे, पढ़ें पूरी खबर
पीएसईबी पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। PSEB Punjab Board 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार अभी समाप्त नहीं हुआ है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड से प्राप्त अपडेट के मुताबिक पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा पीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2022 की घोषणा दोपहर 3 बजे के बाद की जानी थी। जिसके अतर्गत वर्ष 2021-22 के लिए दो चरणों (टर्म 1 और टर्म 2) में आयोजित की गयी 12वीं की परीक्षाओं के अंतिम परिणाम से सम्बन्धित आकड़े और अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची (PSEB Toppers List) जारी की जाएनी थी। बता दें कि इससे पहले पीएसईबी पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 24 जून को किए जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन तकनीकी कारणों के चलते अगले सप्ताह के लिए टाल दिया गया था।

यह भी पढ़ें - PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा परिणाम इन ऑप्शन से करें चेक

PSEB Punjab Board 12th Result 2022: परिणाम लिंक इस समय होगा एक्टिव

हालांकि, पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपने पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 और मार्कशीट को चेक करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र-छात्राओं के लिए उनके पीएसईबी पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर बाद में एक्टिव किया जाएगा। इस बीच स्टूडेंट्स कक्षा 12 के लिए पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2022 से सम्बन्धित अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

PSEB Punjab Board 12th Result 2022: परिणाम इन स्टेप मे करें चेक

दूसरी तरफ, पंजाब बोर्ड से वर्ष 2021-22 के दौरान सीनियर सेकेंड्री से स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें पीएसईबी पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा और फिर रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। फिर नये पेज पर परीक्षार्थियों इस वर्ष के रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर छात्रों को अपने विवरण (जैसे – रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना, जिसके बाद वे अपना पंजाब 12वीं रिजल्ट 2021 और मार्कशीट स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी