NVS Result 2022: एनवीएस ने नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा परिणाम किया घोषित, navodaya.gov.in पर करें चेक

NVS Result 2022 नवोदय विद्यालय समिति ने विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 8 9 11 और 12 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं अब समिति ने विभिन्न पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दिया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 11:06 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 11:12 AM (IST)
NVS Result 2022: एनवीएस ने नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा परिणाम किया घोषित, navodaya.gov.in पर करें चेक
NVS Result 2022: नवोदय विद्यालय समिति ने नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा परिणाम किया घोषित

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NVS Result 2022: नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। NVS ने स्टेनोग्राफर, जूनियर सेकेट्रेरियट असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर और मेस हेल्पर पदों के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा के नतीजे आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर रिलीज किए हैं। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।  इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची है पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

नवोदय विद्यालय समिति ने विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 8, 9, 11 और 12 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं उम्मीदवारों की सहुलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिनको फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं। 

NVS Result 2022: नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का परिणाम देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं। इसके बाद, रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा। अब गैर-शिक्षण पदों के लिए एनवीएस परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, आपके सामने एक नई पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब रिजल्ट चेक करें और फाइल को डाउनलोड करें। इसके बाद आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें। इसके बाद आपका उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

उम्मीदवार ध्यान दें कि जो इस लिखित भर्ती परीक्षा में सफल होते हैं, उन्हें अब अगले दौर की परीक्षा में यानी कि स्किल/ट्रेड टेस्ट एंट्रेंस में शामिल होना होगा। वहीं एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।  

chat bot
आपका साथी