NEET MDS 2021 Result 2020: नीट एमडीएस रिजल्ट आज हो सकता है जारी, nbe.edu.in पर कर पाएंगे चेक

NEET MDS 2021 Result 2020नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2021)परीक्षा का परिणाम आज यानी कि 31 दिसंबर 2020 को जारी होने की संभावना है। ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक उम्मीद जताई जा रही है कि एमडीएस रिजल्ट आज ऑफिशियल पोर्टल nbe.edu.in पर जारी किया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 11:53 AM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 11:53 AM (IST)
NEET MDS 2021 Result 2020: नीट एमडीएस रिजल्ट आज हो सकता है जारी, nbe.edu.in पर कर पाएंगे चेक
NEET MDS 2021 Result 2020: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी

NEET MDS 2021 Result 2020: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2021) परीक्षा का परिणाम आज यानी कि 31 दिसंबर, 2020 को जारी होने की संभावना है। ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक उम्मीद जताई जा रही है कि एमडीएस का रिजल्ट आज नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनिशेन (National Board of Examinations, NBE) के ऑफिशियल पोर्टल nbe.edu.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एनबीई वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा एनबीई ने कहा कि रीचेकिंग, रीटोटलिंग जैसे कुछ भी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।

NEET MDS Counselling 2021: रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

नीट एमडीएस का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। इसके बाद NEET MDS 2021 पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स में आंसर-की और परिणाम डाउनलोड करने के लिए सबमिट करें।

NEET MDS Counselling 2021: ये होने चाहिए मार्क्स

जनरल / EWS- 50 प्रतिशत

एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्लूडी- 40वां प्रतिशत

अनारक्षित पीडब्ल्यूडी- 45 वें प्रतिशत

NEET MDS 2021 परिणाम केवल वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए मान्य होगा। NEET MDS 2021 के लिए मार्क शीट कम रिजल्ट सर्टिफिकेट ऑल इंडिया 50% कोटा रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट www.nbe.edu.in से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि नीट एमडीएस का आयोजन हर साल डेंटिस्ट्स ऐक्ट, 1948 के तहत विभिन्न पोस्ट ग्रैजुएट एमडीएस कोर्सों में दाखिले के लिए किया जाता है। नीट एमडीएस 2020 का आयोजन 20 दिसंबर, 2019 को हुआ था। बता दें कि नीट एमडीएस 2020 का आयोजन 20 दिसंबर, 2019 को हुआ था।वहीं इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी