MPSC Subordinate Services Exam: मुख्य परीक्षा तिथि घोषित, @mpsc.gov.in पर करें चेक

MPSC Subordinate Services Mains Exam 2021 Dateआयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा 4 सितंबर 2021 को आयोजित की थी।इसके बाद उम्मीदवारों के लिए आंसर-की जारी की गई थी। वहीं उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 14 सितंबर2021 तक का समय दिया गया था। इसके बाद फाइनल नतीजों की घोषणा की गई थी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 03:17 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 03:30 PM (IST)
MPSC Subordinate Services Exam: मुख्य परीक्षा तिथि घोषित, @mpsc.gov.in पर करें चेक
MPSC Subordinate Services Mains Exam 2021 Date: एमपीएससी सबऑर्डिनेट सर्विस मेन एग्जाम

MPSC Subordinate Services Mains Exam 2021 Date: एमपीएससी सबऑर्डिनेट सर्विस मेन एग्जाम (MPSC Subordinate Services Main Exam 2021) की तारीखें घोषित हो गई हैं। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission, MPSC) ने परीक्षा तिथि की सूचना एमपीएससी की आधिकारिक साइट mpsc.gov.in पर उपलब्ध कराई है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा 22 जनवरी, 2022, PSI 29 जनवरी, 2022, एएसओ 4 फरवरी, 2022 और एसटीआई 12 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में प्रारंभिक परीक्षा सफल होने वाले वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने सबऑर्डिनेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 4 सितंबर, 2021 को आयोजित की थी। इसके बाद उम्मीदवारों के लिए आंसर-की जारी की गई थी। वहीं उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 14 सितंबर, 2021 तक का समय दिया गया था। इसके बाद फाइनल नतीजों की घोषणा की गई थी। हालांकि इसके पहले MPSC सबऑर्डिनेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 11 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद आयोग ने परीक्षा को रीशेड्यूल करके 4 सितंबर को आयोजित की थी। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे गए थे और प्रश्न सामान्य अध्ययन और सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (CSAT) पर आधारित होते थे। प्रश्न पत्र मराठी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध कराया गया था। 

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 806 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें से 650 रिक्तियां पुलिस सब इंस्पेक्टर (Police Sub Inspector, PSI))- ग्रुप बी और 67 पद असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer,ASO) ग्रुप-बी के पदों पर की जाएंगी। वहीं 89 पोस्ट स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर- ग्रुप बी (State Tax Inspector, STI) कैटेगिरी में ही भरे जाएंगे। वहीं पद से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

chat bot
आपका साथी