MHT CET 2021 Answer Key: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की 'आंसर की' आज, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

MHT CET 2021 Answer Key वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक MHT CET की आंसर की आज जारी की जानी है। वहीँ उत्तर में कोई गलती पाए जाने के मामले में उम्मीदवार अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 12 से 13 अक्टूबर तक का समय मिलेगा।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:55 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:55 AM (IST)
MHT CET 2021 Answer Key: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की 'आंसर की' आज, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके चेक कर सकेंगे आंसर की

MHT CET 2021 Answer Key: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा MHT CET 2021 के लिए 'आंसर की' आज, 11 अक्टूबर को जारी की जाएगी। आंसर की के साथ ही, क्वेश्चन पेपर और उम्मीदवारों के रेस्पोंस शीट भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा में हिस्सा ले चुके सभी कैंडिडेट्स, ऑफिशियल वेबसाइट, cetcell.mahacet.org पर विजिट कर आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर की जांच कर सकेंगे। आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की

आंसर की जारी हो जाने के बाद, इसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, cetcell.mahacet.org पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध कराए गए MHT CET 2021 आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक नया टैब ओपन किया जाएगा। यहां कैंडिडेट को अपना लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड आदि भर कर सबमिट करना होगा। अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। उम्मीदवार इसे चेक कर सकेंगे। यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।

आंसर की के जरिये उम्मीदवार अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं। वहीं, आंसर की के मामले में कोई गलती पाए जाने की स्थिति में कैंडिडेट अपनी आपत्ति दर्ज भी करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर आंसर की रिलीज होने की तिथि के साथ, एमएचटी सीईटी 2021 परिणाम तिथि की भी जानकारी दी गई है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, नतीजों की घोषणा 28 अक्टूबर, 2021 को या उससे पहले की जाएगी। परिणाम घोषित होने पर, कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट, cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, 9 और 10 अक्टूबर को उन उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी, जो भारी बारिश के कारण पिछली तारीखों में परीक्षा नहीं दे सके थे।

chat bot
आपका साथी