Manipur HSLC Result 2021: 31 जुलाई को घोषित होंगे मणिपुर बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे, छात्र चेक करें अपडेट

Manipur HSLC Result 2021 बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन मणिपुर द्वारा कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा जल्द ही किये जाने है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को 31 जुलाई 2021 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:06 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:49 AM (IST)
Manipur HSLC Result 2021: 31 जुलाई को घोषित होंगे मणिपुर बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे, छात्र चेक करें अपडेट
Manipur class 10 result: मणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट

Manipur HSLC Result 2021: बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, मणिपुर द्वारा कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा जल्द ही किया जाना है। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को 31 जुलाई, 2021 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। ऐसे में नतीजों का इंतजार कर रहे लगभग 44,000 स्टूडेंट्स परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके स्कोर चेक कर सकते हैं। कई अन्य बोर्डों की तरह मणिपुर बोर्ड ने भी चल रही देश भर में COVID-19 महामारी के कारण अपनी बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी। वहीं परीक्षा मई 2021 में होने वाली थी।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

वहीं इस संबंध में शिक्षा मंत्री एस राजेन सिंह (Education Minister S Rajen Singh) ने जून 2021 में घोषणा की थी कि कक्षा 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि देश भर में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति और विभिन्न हितधारकों के फीडबैक के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद, मणिपुर सरकार ने 10वीं कक्षा के लिए मूल्यांकन मानदंड घोषित किया था। इसके लिए आयोजित हुई बैठक में शिक्षा मंत्री एस राजेन सिंह ने अध्यक्षता की थी, जबकि बोर्ड के अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे थे। वहीं मूल्यांकन मानदंड की बात करें तो छात्रों को 10वीं कक्षा में अंक उनके कक्षा 9 के प्रदर्शन के आधार पर चिह्नित किया जाएगा। कक्षा 9 के परिणामों में 30 अंकों का वेटेज होगा, जबकि 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें कि परिणाम की सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, क्योंकि अभी बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है।    

बता दें कि मणिपुर के शिक्षा मंत्री एस राजेन सिंह ने एक बयान में उल्लेख किया था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, बोर्ड 31 जुलाई तक अपने परिणाम जारी करेगा। वहीं देश के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने सभी बोर्डों को 31 जुलाई, 2021 तक अपने परिणाम जारी करने का आदेश दिया है।

chat bot
आपका साथी