Madhya Pradesh Board MPBSE 10th,12th Results 2022 इसी महीने होंगे घोषित, यहां पढ़ें डेट

Madhya Pradesh Board MPBSE 10th12th Results 202210वीं12वीं की कांपियों की जांच का कार्य पूरा करने के बाद फिलहाल परीक्षाफल तैयार कर रहा है। वहीं उम्मीद जताई जा रहीहै कि यह भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद महीने के अंत में 10वीं12वीं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 16 Apr 2022 08:31 AM (IST) Updated:Sat, 16 Apr 2022 08:31 AM (IST)
Madhya Pradesh Board MPBSE 10th,12th Results 2022 इसी महीने होंगे घोषित, यहां पढ़ें डेट
Madhya Pradesh Board MPBSE 10th, 12th Results 2022: एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित करने की तैयारियां जोरों पर हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Madhya Pradesh Board MPBSE 10th, 12th Results 2022: एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित करने की तैयारियां जोरों पर हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की कांपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नतीजे घोषित हो सकते हैं। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश बोर्ड (Madhya Pradesh Board, MPBSE) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कांपियों की जांच का कार्य पूरा करने के बाद फिलहाल परीक्षाफल तैयार कर रहा है। वहीं उम्मीद जताई जा रहीहै कि यह भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद महीने के अंत में 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं, 12वीं का रिजल्ट महीने के अंतिम सप्ताह में यानी कि 25 से 30 अप्रैल, 2022 तक जारी होगा।

वहीं इस संबंध में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अलग दावा भी कर रहे हैं, जिसके मुताबिक परिणाम इसी महीने के अंत में नहीं तो फिर मई के पहले सप्ताह में जारी होंगे। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही नतीजों की आधिकारिक तिथि घोषित कर सकता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि चूंकि अभी रिजल्ट जारी होने की तिथि घोषित नहीं हुई है, इसलिए फिलहाल ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर ही सटीक तिथि का इंतजार करें।

इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक

एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद आधिकारिक पोर्टलmpbse.nic.in और रिजल्ट पोर्टल mpresults.nic.in पर देख पाएंगे। इसके अलावा जागरण जोश पर भी नतीजों को देखा जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी