KEAM 2019 ADMIT CARD: आज से शाम 5 बजे से मिलेंगे एडमिट कार्ड

आज से कैंडीडेट आज से cee-kerala.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 10:56 AM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 10:56 AM (IST)
KEAM 2019 ADMIT CARD: आज से शाम 5 बजे से मिलेंगे एडमिट कार्ड
KEAM 2019 ADMIT CARD: आज से शाम 5 बजे से मिलेंगे एडमिट कार्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। कमिश्नर फॉर एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) केरल आज KEAM 2019 एडमिट कार्ड जारी करेगा। रिलीज की तारीख को एक दिन के लिए टाल दिया गया था। शुरुआत में एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2019 को जारी किया जाना था। हालांकि, अब आज से कैंडीडेट आज से cee-kerala.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड शाम 5:00 बजे तक अपलोड कर दिए जाएंगे। KEAM 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडीडेट्स को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। जिन कैंडीडेट्स ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, वे अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडीडेट को इसका प्रिंट आउट लेना होगा जिसे एग्जामिनेशन सेंटर पर दिखाना होगा। KEAM 2019 एग्जाम की डेट 2 मई और 03 मई 2019 को है। एडमिट कार्ड के साथ एग्जामिनेशन सेंटर पर एक फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। कैंडीडेट को यह सख्त निर्देश दिया जाता है उन्हें किसी भी नोट, अध्ययन सामग्री, कैलकुलेटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, कैंडीडेट एग्जामिनेशन सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ कार्डबोर्ड या क्लिपबोर्ड, नीले या काले बॉलपॉइंट पेन ले जा सकते हैं।

KEAM 2019 के एडमिट कार्ड में कैंडीडेट का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, एग्जाम डेट, एग्जामिनेशन सेंटर का नाम, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय जैसे विवरण होंगे। कैंडीडेट को यह जांचना होगा कि एडमिट कार्ड की सभी डिटेल सही हैं। यदि कोई गलती और विसंगति है तो कैंडीडेट को अधिकारियों को सूचित करना होगा। अभ्यर्थी KEAM 2019 से संबंधित सवालों के संबंध में CEE से संपर्क कर सकते हैं और cee-kerala.org की वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क से भी मदद ले सकते हैं।  

chat bot
आपका साथी