JNVST Class 6 Result 2022: नवोदय विद्यालयों में 6वीं कक्षा एडमिशन के संबंध में जरूरी सूचना, स्टूडेंट्स चेक करें अपडेट्स

JNVST Class 6 Result 2022नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को सुबह 1130 बजे से दोपहर 130 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं प्रश्न पत्र में मानसिक क्षमता पर 40 प्रश्न अंकगणित खंड पर 20 और भाषा पर 20 प्रश्न थे।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 02:46 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 04:21 PM (IST)
JNVST Class 6 Result 2022: नवोदय विद्यालयों में 6वीं कक्षा एडमिशन के संबंध में जरूरी सूचना, स्टूडेंट्स चेक करें अपडेट्स
वाहर नवोदय विद्यालयों (Navodaya Vidyalaya) में कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JNVST Class 6 Result 2022: जवाहर नवोदय विद्यालयों (Navodaya Vidyalaya) में कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022 की प्रोविजनल लिस्ट 10 जुलाई, 2022 को जारी कर सकती है। यह लिस्ट की डेट अस्थायी है। वहीं एनवीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में सूचना भी जारी की है। इसके अनुसार, जेएनवी में कक्षा-छठी में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की अनंतिम चयन सूची जारी करने की संभावित तिथि 10 जुलाई 2022 है। छात्र-छात्राओं के लिए यह सूची एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध होगी। कक्षा 6 के स्टूडेंट्स ध्यान दें, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की प्रोविजनल सेलेक्शन सूची जारी होने के बाद जांच करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो भी कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट की जांच करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

JNVST Class 6 Result 2022: एनवीएस 6वीं प्रोविजनल लिस्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

एनवीएस 6वीं प्रोविजनल लिस्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स को एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022 अनंतिम सूची लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसके बाद, रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

30 अप्रैल को हुई थी परीक्षा 

नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन 30 अप्रैल, 2022 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं समिति ने 14 जून, 2022 को एनवीएस कक्षा 9 के परिणाम 2022 की घोषणा की थी। एनवीएस कक्षा 9वीं और 6वीं कक्षा के लिए परीक्षा क्रमशः 9 अप्रैल और 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं अगर कोई स्टूडेंट्स 6वीं कक्षा में दाखिले से जुड़ी कोई सूचना जानना चाहते हैं तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट र सकते हैं।  

chat bot
आपका साथी