JNVST 9th Result 2023: नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, इस लिंक से देखें लिस्ट

JNVST 9th Result 2023 नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 में इस साल दाखिले के लिए NVS द्वारा 11 फरवरी 2023 को आयोजित किए गए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) के नतीजों की घोषणा मंगलवार 21 मार्च 2023 को कर दी गई।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2023 07:51 AM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2023 08:36 AM (IST)
JNVST 9th Result 2023: नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, इस लिंक से देखें लिस्ट
JNVST 9th Result 2023: पैरेंट्स अपने बच्चे का नाम NVS द्वारा क्लास 9 सेलेक्ट लिस्ट में वेबसाइट, nvsadmissionclassnine.in पर देखें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JNVST 9th Result 2023: नवोदय विद्यालय 9वीं कक्षा प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने देश भर 650 केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 9 में रिक्त हुई सीटों पर दाखिले के लिए उम्मीदवारों को चयन हेतु आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2023 के नतीजों की घोषणा कर दी है। समिति द्वारा जेएनवीएसटी 9वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा मंगलवार, 21 मार्च को की गई। इसके साथ ही, एनवीएस ने जेएनवीएसटी 9वीं एडमिशन 2023 सेलेक्ट लिस्ट भी जारी कर दिया है। इस चयन सूची में पैरेंट्स अपने बच्चे का नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

JNVST 9th रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक - 1 JNVST 9th रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक - 2

JNVST 9th Result 2023: इन स्टेप में देखें नवोदय विद्यालय 9वीं कक्षा प्रवेश परीक्षा चयन सूची

पैरेंट्स को अपने बच्चे का नाम नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा के आधार पर जारी चयन सूची में देखने के एनवीएस द्वारा 9वीं दाखिले के लिए बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट, nvsadmissionclassnine.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होम पेज पर ही दिए गए कक्षा 9 दाखिले की प्रोविजिनल सेलेक्ट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। वैकल्पिक तौर पर पैरेंट्स ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी नवोदय विद्यालय एंट्रेंस रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर पैरेंट्स को अपने बच्चे का एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद पैरेंट्स अपने बच्चे का नाम जेएनवीएसटी 9वीं रिजल्ट 2023 में देख सकेंगे। परिणाम पेज का प्रिंट लेने के बाद पैरेंट्स को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए अधिसूचना 5 सितंबर 2022 को जारी की थी और आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चली थी। इसके बाद, समिति ने प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2023 को किया था, जिसके नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

chat bot
आपका साथी