JNU Admission 2022: जेएनयू 17 अक्टूबर को जारी करेगी यूजी की पहली मेरिट लिस्ट, इस तारीख से शुरू होगी कक्षाएं

JNU Admission 2022 जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के यूजी प्रोगाम में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in और jnuee.jnu.ac.in पर जाकर इससे जुड़ा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। सूची के मुताबिक यूजी की कक्षाएं नवंबर से शुरू होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Sep 2022 02:17 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2022 02:20 PM (IST)
JNU Admission 2022: जेएनयू 17 अक्टूबर को जारी करेगी यूजी की पहली मेरिट लिस्ट, इस तारीख से शुरू होगी कक्षाएं
जेएनयू 17 अक्टूबर को अंडरग्रेजुएट प्रोगाम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JNU Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यूजी प्रोगाम में दाखिले के लिए अक्टूबर में पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगी। JNU अगले महीने में 17.10.2022 को अंडरग्रेजुएट प्रोगाम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट - jnu.ac.in और jnuee.jnu.ac.in पर रिलीज की जाएगी। अब ऐसे में, जो भी छात्र-छात्राएं इस यूजी पाठ्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

जेएनयू यूजी एडमिशन से जुड़ी सूचना पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें 

आधिकारिक वेसबाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

जेएनयू ने यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले ही उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि वे विश्वविद्यालय में उपलब्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकें। छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि, जेएनयू प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2022 है।

इन तिथियों का रखें ध्यान

JNU यूजी प्रोगाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत तिथि- 27 सितंबर, 2022

JNU यूजी प्रोगाम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि-12 अक्टूबर 2022 रात 11:50 बजे तक

JNU यूजी प्रोगाम पहली मेरिट सूची-17 अक्टूबर, 2022

JNU यूजी प्रोगाम के लिए भुगतान 17 से 29 अक्टूबर, 2022

JNU यूजी प्रोगाम की दूसरी मेरिट लिस्ट- 22 अक्टूबर 2022

JNU यूजी प्रोगाम की तीसरी मेरिट लिस्ट- 27 अक्टूबर 2022

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहले चरण की मेरिट लिस्ट के बाद उम्मीदवार 29 अक्टूबर, 2022 तक इसके लिए प्री एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान कर सकते हैं। इस चरण के पूरा करने के बाद सेकेंड मेरिट लिस्ट 22 अक्टूबर, 2022 को रिलीज की जाएगी। कैंडिडेट्स को 22 से 24 अक्टूबर, 2022 को सीट्स ब्लॉक करनी होगी। वहीं 7 नवंबर से यूजी की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। यूजी में दाखिले की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2022 है।  यूजी एडमिशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।   

chat bot
आपका साथी