JEE Main 2019 Paper I: आज से शुरू होंगे पेपर, सभी अपडेट और विवरण यहां पढ़ें

नेशनल टेस्टिग एजेंसी (NTA) 8 अप्रैल से 12 अप्रैल (11 अप्रैल को छोड़कर) तक 8 पालियों (प्रत्येक दिन 2 पारियों) में एग्जाम आयोजित करेगी।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 10:27 AM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 10:27 AM (IST)
JEE Main 2019 Paper I: आज से शुरू होंगे पेपर, सभी अपडेट और विवरण यहां पढ़ें
JEE Main 2019 Paper I: आज से शुरू होंगे पेपर, सभी अपडेट और विवरण यहां पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। JEE Main 2019 का पेपर 1 (B.E / B.Tech उम्मीदवारों के लिए) आज से शुरू होगा। ये पेपर पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित मोड में लिए जाएंगे। नेशनल टेस्टिग एजेंसी (NTA) 8 अप्रैल से 12 अप्रैल (11 अप्रैल को छोड़कर) तक 8 पालियों (प्रत्येक दिन 2 पारियों) में एग्जाम आयोजित करेगी। हम JEE Main 2019 पेपर 1 के सभी अपडेट और विवरण यहां प्रदान करेंगे।

JEE Main 2019 अप्रैल एग्जाम के पेपर 1 के लिए कुल 935741 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। एग्जाम प्रत्येक दिन में दो पालियों (शिफ्ट 1 - सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और Shift 2 – दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक) में आयोजित किया जाएगा।

पहले दिन की पहली पारी 9:30 बजे से शुरू हो चुकी है। उसी का समापन दोपहर 12:30 बजे होगा। JEE Main अप्रैल 2019 परीक्षा 267 शहरों (देश के बाहर 09) में 470 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिग एजेंसी के अनुसार, सभी नेटवर्कों में 3000 जैमर लगाए गए हैं ताकि मोबाइल नेटवर्कों का इस्तेमाल कर किसी भी तरह की बेइमानी नहीं की जा सके।

chat bot
आपका साथी