JAC 12th result 2020: झारखंड बोर्ड इसी सप्ताह जारी कर सकता है 12वीं साइंस और काॅमर्स का रिजल्ट, पढ़ें अपडेट

JAC 12th result 2020 झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे ऑफिशियिल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जल्द जारी किए जाएंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:37 PM (IST)
JAC 12th result 2020: झारखंड बोर्ड इसी सप्ताह जारी कर सकता है 12वीं साइंस और काॅमर्स का रिजल्ट, पढ़ें अपडेट
JAC 12th result 2020: झारखंड बोर्ड इसी सप्ताह जारी कर सकता है 12वीं साइंस और काॅमर्स का रिजल्ट, पढ़ें अपडेट

JAC 12th result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जल्द जारी हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काउंसिल ने परिणाम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इसके तहत इस सप्ताह के अंत तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। इस वर्ष 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में कुल 2.34 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इन तीनों स्ट्रीम के लिए फरवरी में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम भी मई में जारी होने थे लेकिन देश भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुई और इसका नतीजा यह हुआ कि रिजल्ट जुलाई में जारी किया जा रहा है।

10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर नजर बनाए रखें। झारखंड बोर्ड ने इस साल 10 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित कराई थीं। जेएसी ने 8 जुलाई को कक्षा 10 के परिणाम जारी किया था। इस साल 75.01% छात्रों ने सफलता पाई थी। यह रिजल्ट पिछले पांच वर्षों में सबसे अच्छा परिणाम था।

JAC 12th result 2020: साइंस और कॉमर्स के स्टूडेंट्स ऐसे देख पाएंगे परिणाम

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 साइंस और काॅमर्स का परिणाम देखने के लिए ऑफिशियल वे वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दी हुई रिजल्ट की लिंक से अपनी कक्षा का चुनाव करें। अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। अब यहां पूछी गई डिटेल एंटर करें। इसके तहत आपको नाम, रोल नंबर सहित अन्य डिटेल एंटर करें। अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। स्कोर चेक करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

ऐसा रहा था पिछले साल का परिणाम

वहीं साल 2019 की बात करें तो कुल 3.15 लाख छात्र 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। लगभग 57% छात्रों ने विज्ञान की परीक्षा पास की, जबकि 70.44% छात्रों ने वाणिज्य की परीक्षा पास की थी। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 79.97% रहा था।

chat bot
आपका साथी