Indian Navy Agniveer Result 2023: नौसेना ने अग्निवीर MR, SSR के नतीजे घोषित किए, इस लिंक से देखें परिणाम

Indian Navy Agniveer Result 2023 भारतीय नौसेना द्वारा अग्निवीर MR SSR भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल आइडी व पासवर्ड भरकर सबमिट करना होगा।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2023 02:26 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2023 02:38 PM (IST)
Indian Navy Agniveer Result 2023: नौसेना ने अग्निवीर MR, SSR के नतीजे घोषित किए, इस लिंक से देखें परिणाम
Indian Navy Agniveer Result 2023: भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती को लेकर बड़ी खबर।

एजुकेशन डेस्क। Indian Navy Agniveer Result 2023: नेवी अग्निवीर परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। भारतीय नौसेना ने मैट्रिक रिक्रूट्स (MR) और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स (SSR) अग्निवीर भर्ती परीक्षा के नतीजों की घोषणा, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौसेना द्वारा नेवी अग्निवीर एमआर रिजल्ट 2023 और नेवी अग्निवीर एसएसआर रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी सोमवार, 27 मार्च को की गई। ऐसे में जो उम्मीदवार नौसेका की एमआर और एसएसआर कटेगरी में अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, agniveernavy.cdac.in पर चेक कर सकते हैं।

नेवी अग्निवीर MR, SSR रिजल्ट 2023 लिंक

Indian Navy Agniveer Result 2023: इन स्टेप में देखें नौसेना अग्निवीर MR, SSR भर्ती परिणाम

उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए भारतीय नौसेना के अग्निवीर भर्ती पोर्टल, agniveernavy.cdac.in पर विजिट करना होगा। फिर होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में अपनी पंजीकृत ईमेल आइडी व पासवर्ड भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना नौसेना द्वारा नेवी अग्निवीर एमआर रिजल्ट 2023 और नेवी अग्निवीर एसएसआर रिजल्ट 2023 देख सकेंगे। परिणाम का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - CRPF में 9712 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 25 अप्रैल तक करें आवेदन, UP में सबसे अधिक 1354 वेकेंसी

बता दें कि नौसेना द्वारा अग्निवीर एमआर और एसएसआर भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 से 9 फरवरी 2023 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय नौसेना द्वारा अग्निवीर (सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स - एसएसआर और मैट्रिक रिक्रूट्स - एमआर) के कुल 1500 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। जिन उम्मीदवारों को नेवी अग्निवीर रिजल्ट 2023 में सफल घोषित किया गया है, उन्हें अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी