HSSC SI Admit Card 2018: आज जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

HSSC SI Admit Card 2018, एचएसएससी एसआई भर्ती परीक्षा 2018 के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

By Arti YadavEdited By: Publish:Mon, 26 Nov 2018 12:24 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 12:32 PM (IST)
HSSC SI Admit Card 2018: आज जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
HSSC SI Admit Card 2018: आज जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

नई दिल्ली, जेएनएन। एचएसएससी एसआई भर्ती परीक्षा 2018 के एडमिट कार्ड आज किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एचएसएससी ने कहा है कि आयोग की ओर से उम्मीदवारों को पोस्ट या किसी अन्य माध्यम से अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर आकर ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बता दें कि हरियाणा कमर्चारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा निकाली गई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2 दिसंबर, 2018 को आयोजित की जाएगी।

एचएसएससी एसआई परीक्षा रविवार, 2 दिसंबर को दो शिफ्टों में होगी। पहली सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक। गौरतलब है कि हरियाणा कमर्चारी चयन आयोग ने पुरुष सब-इंस्पेक्टर के पद पर 400 और महिला सब इंस्पेक्टर के पद पर 63 भर्तियां निकाली थीं।

एचएसएससी पुरुष कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 दिसंबर, महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 30 दिसंबर और इंडियन रिजर्व बटालियन ऑफ हरियाणा स्टेट की भर्ती परीक्षा 30 दिसंबर को आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इससे पहले HSSC Group D भर्ती परीक्षा 10 व 11 नवंबर और 17 व 18 नवंबर को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा 90 अंकों की थी।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद Advt 03/2018 के लिंक पर क्लिक करें। डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें। आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
chat bot
आपका साथी