CUET UG 2022: सीयूईटी अप्लीकेशन करेक्शन के साथ रजिस्ट्रेशन का आज से एक और मौका, NTA ने घोषित की CBT डेट्स

CUET UG 2022 एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2022 के लिए आवेदन का एक और मौका देते हुए अप्लीकेशन करेक्शन विंडो के साथ-साथ करेक्शन विंडो आज 23 जून 2022 से दो दिनों के लिए ओपेन की है। इसके साथ ही एजेंसी ने सीबीटी के आयोजन की तारीखें घोषित कर दी हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 23 Jun 2022 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jun 2022 09:10 AM (IST)
CUET UG 2022: सीयूईटी अप्लीकेशन करेक्शन के साथ रजिस्ट्रेशन का आज से एक और मौका, NTA ने घोषित की CBT डेट्स
सीयूईटी यूजी 2022 के लिए आवेदन परीक्षा पोर्टल, cuet.samarth.ac.in पर करें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2022 के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। एजेंसी ने सीयूईटी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु विंडो एक बार फिर से आज, 23 जून 2022 से ओपेन कर दी है। इसी के साथ ही, एनटीए ने सीयूईटी 2022 के लिए पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए अप्लीकेशन करेक्शन विंडो भी आज से ओपेन कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं या अपने सबमिट किए गए आवेदन में सुधार करना चाहते हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट, cuet.samarth.ac.in पर नया पंजीकरण कर सकते हैं या अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी 2022 के लिए अप्लीकेशन और करेक्शन लिंक

CUET UG 2022: NTA ने घोषित की CBT डेट्स

एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं करेक्शन विंडो दो दिनों के लिए ओपेन किए जान के साथ ही साथ परीक्षा के आयोजन की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। एजेंसी के नोटिस के मुताबिक सीयूईटी 2022 का आयोजन 15, 16, 19, 20 जुलाई, 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। हालांकि, एजेंसी ने परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने की तारीखों की घोषणा फिलहाल नहीं की है, जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

इस लिंक से देखें सीयूईटी 2022 डेट नोटिस

CUET UG 2022: 9.5 लाख से अधिक आवेदन

इसके साथ ही, एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2022 के लिए आवेदकों की संख्या को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस परीक्षा के लिए अब तक 9.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। एक उम्मीदवार ने औसतन 5 विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन किया है। सभी उम्मीदवारों ने कुल मिलाकर विभिन्न विषयों के कुल 54,000 से अधिक यूनीक कंबीनेशन में दाखिले हेतु सीयूईटी यूजी 2022 के लिए पंजीकरण किया है। बता दें कि सीयूईटी यूजी 2022 के माध्यम से कुल 86 विश्वविद्यालयों में वर्ष 2022-23 के लिए स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाना है, इनमें 43 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 12 राज्य विश्वविद्यालय, 12 डीम्ड विश्वविद्यालय और 18 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी