कांग्रेस व माकपा समर्थित प्रत्याशियों ने ईसी व विवि कोर्ट सदस्य के चुनाव में भाजपा समर्थितों को दी शिकस्त

राजकुमारी को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद (ईसी) का सदस्य चुना है जबकि रामलाल ने विश्वविद्यालय कोर्ट सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। बुधवार को हुए चुनाव में राजकुमारी को 367 व विपिन कुमार को 346 मत मिले।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 09:57 PM (IST)
कांग्रेस व माकपा समर्थित प्रत्याशियों ने ईसी व विवि कोर्ट सदस्य के चुनाव में भाजपा समर्थितों को दी शिकस्त
एचपीयू में चुनाव जीतने के बाद विजय रैली निकाली गई। जागरण

 शिमला, जागरण संवाददाता। राजकुमारी को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद (ईसी) का सदस्य चुना है, जबकि रामलाल ने विश्वविद्यालय कोर्ट सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। बुधवार को हुए चुनाव में राजकुमारी को 367 व विपिन कुमार को 346 मत मिले। वहीं, रामलाल को 385 व बुद्धि राम को 334 वोट मिलें। कांग्रेस व माकपा समर्थित कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से यह चुनाव लड़ा था। दोनों ने मजबूत रणनीति की बदौलत चुनाव में जीत दर्ज की है। इससे पहले गैर शिक्षक कर्मचारी चुनाव में भी कांग्रेस व माकपा समर्थित कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे ने भाजपा समर्थितों को चुनाव में करारी शिकस्त दी थी।

बुधवार दिन में 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई और सायं चार बजे तक मतदान हुआ। दोपहर 12 से एक बजे बजे तक अधिक कर्मचारी मतदान करने के लिए पहुंचे। 728 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। राजकुमारी व रामलाल ने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया।

कर्मचारियों की मांगें प्रमुखता से उठाई जाएंगी : राजकुमारी

ईसी सदस्य पद पर जीत हासिल करने के बाद राजकुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों की जो भी मांगे हैं उन्हें प्रमुखता से प्रशासन के समक्ष उठाकर पूरा करवाया जाएगा। जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ा था उन्हें पूरा किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द करवाना, विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव की ग्रेड पे वेतन विसंगति का मामला संबंधित प्राधिकरण के समक्ष उठाना, ईसी में लिए गए फैसलों को लागू करवाना, सभी श्रेणियों की भर्ती व पदोन्नति समिति की बैठक नियमित करवाना, वरिष्ठता सूची जारी करवाना, विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त पदों को सृजित करवाना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को आवासीय सुविधा देने के लिए नए भवन निर्माण का मामला सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाना व कर्मचारियों को अतिरिक्त आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाना आदि मांगों को करवाया जाएगा।

जीत पर राठौर ने दी बधाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस समर्थित राजकुमारी व रामलाल को जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी जीत से साफ है कि विश्वविद्यालय के अधिकतर शिक्षक व गैर शिक्षक कांग्रेस के साथ हैैं।

chat bot
आपका साथी