CISCE: 10वीं,12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स भी पढ़ें यह अपडेट, टेंशन होगी कम

CISCE ने ISC के लिए समाजशास्त्र मनोविज्ञान अर्थशास्त्र गणित व्यावसायिक अध्ययन रसायन विज्ञान और अन्य जैसे सभी विषयों के लिए घटा हुआ पाठ्यक्रम जारी किया गया है। घटे हुए सिलेबस के अनुसार ISC मैथ्स पेपर 2022 के दो भाग होंगे। इसके अनुसारभाग 1 80 अंकों की थ्योरी का पेपर होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 23 Dec 2021 04:04 PM (IST) Updated:Thu, 23 Dec 2021 04:04 PM (IST)
CISCE: 10वीं,12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स भी पढ़ें यह अपडेट, टेंशन होगी कम
सीआईएससीई ने 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। सीआईएससीई ने 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (Council For The Indian School Certificate Examinations, CISCE) ने साल 2022 में आयोजित होने वाली (ICSE Exam 2022) और (ISC Exam 2022) परीक्षाओं के लिए कम किए गए सिलेबस को जारी कर दिया है। काउंसिल ने परीक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम की जानकारी ऑफिशियल पोर्टल cisce.org पर दी है। इसके अनुसार, जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वेबसाइट पर मौजूद नए सिलेबस पर एक्टिव लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। CISCE ने पाठ्यक्रम के साथ-साथ संबंधित प्रश्नों के लिए परीक्षा पैटर्न, प्रश्न प्रकार और मार्क्स वेटेज, अंकों का आवंटन, मूल्यांकन मेथेड और शब्द सीमा भी जारी की है। ऐसे में जो भी CISCE की परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले, वे सभी विषयों के कम किए गए पाठ्यक्रम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

CISCE ने ISC के लिए समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, व्यावसायिक अध्ययन, रसायन विज्ञान और अन्य जैसे सभी विषयों के लिए घटे हुए पाठ्यक्रम 2022 जारी किया गया है। कम हुए सिलेबस के अनुसार ISC मैथ्स पेपर 2022 के दो भाग होंगे। इसके अनुसार, भाग 1 80 अंकों की थ्योरी का पेपर होगा। वहीं दूसरे पेपर 20 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क होगा। इसके अलावा, पेपर 1 में तीन सेक्शन होंगे, जिसमें ए अनिवार्य होगा। यह 65 अंकों का होगा। छात्रों के पास सेक्शन बी और सी के बीच एक विकल्प होगा, जो 15 अंकों का होगा। CISCE की ओर से शेयर की जानकारी से निश्चित तौर पर स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स दोनों की ही टेंशन थोड़ी कम होगी।  

इसके अलावा, ICSE कक्षा 10 में अंग्रेजी, इतिहास और नागरिक शास्त्र, भूगोल, गणित, भौतिकी और जैसे अन्य विषयों के लिए भी CISCE ने प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा पैटर्न और कम किए गए पाठ्यक्रम को पीडीएफ मोड में जारी किया है।

chat bot
आपका साथी