CGBSE 10th and 12th Result 2020: 10वीं में लड़कियों ने लहराया परचम, 12वीं में दूसरे व तीसरे स्थान पर जमाया कब्ज़ा

CGBSE 10th and 12th Result 2020 सीजीबीएसई के 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा की परीक्षा 2020 का परिणाम आज यानी 23 जून 2020 को जारी कर दिया गया।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 12:03 PM (IST)
CGBSE 10th and 12th Result 2020: 10वीं में लड़कियों ने लहराया परचम, 12वीं में दूसरे व तीसरे स्थान पर जमाया कब्ज़ा
CGBSE 10th and 12th Result 2020: 10वीं में लड़कियों ने लहराया परचम, 12वीं में दूसरे व तीसरे स्थान पर जमाया कब्ज़ा

CGBSE 10th and 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020 के परिणाम को लेकर कई दिनों से चली आ रही अटकलें आखिरकार समाप्त हो गई हैं। सीजीबीएसई के 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा की परीक्षा 2020 का परिणाम आज, यानी 23 जून 2020 को जारी कर दिया गया। परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने 23 जून, मंगलवार की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित किए गए हैं।

10वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 6 लाख 59 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। 10वीं में 3.87 लाख और 12वीं में 2.72 लाख छात्र शामिल हुए थे। 10वीं में 73.62% और 12वीं 78.59% छात्र उत्तीर्ण हैं। इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में प्रज्ञा कश्यप ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रज्ञा को 100 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। वहीं प्रशंसा राजपूत 99.33 फीसदी अंक के साथ दूसरे और भारती यादव 98.67 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। जबकि 12वीं की परीक्षा में मुंगेली के टिकेश वैष्णव ने 97.80 फीसदी अंक के साथ टॉप किया है। वहीं रायपुर की श्रेया अग्रवाल 97 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे और तनु यादव 96.60 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान को हासिल किया। 

बता दें कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की 10वीं परीक्षा में 68 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की थी। जिसमें लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ कर बाजी मारी थी।10 वीं की परीक्षा में निशा पटेल ने  93.33 प्रतिशत के साथ टॉप किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 77.70 था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 68.25 रहा। वहीं, 12वीं की परीक्षा में बच्चों का पास प्रतिशत 78.43 था। सीजीबीएसई 12वीं में योगेंद्र वर्मा ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया था। लड़कियों का रिजल्ट 81.08 फीसदी और लड़कों का रिजल्ट 75.53 फीसदी रहा था। पास प्रतिशत के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

chat bot
आपका साथी