विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CCS University: छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, अब विषम सेमेस्टर में भर सकेंगे एग्जाम फॉर्म

By Neel RajputEdited By:
Published: Tue, 19 Nov 2019 03:59 PM (IST)

CCS University विवि में सेमेस्टर प्रणाली में वर्ष 2017-18 में परीक्षा फार्म भरने को लेकर जो नियम बनाया गया था अब उसमें बदलाव किया गया है।

CCS University: छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, अब विषम सेमेस्टर में भर सकेंगे एग्जाम फॉर्म
CCS University: छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, अब विषम सेमेस्टर में भर सकेंगे एग्जाम फॉर्म

मेरठ, जागरण संवाददाता। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। खासकर ऐसे छात्र- छात्राओं के लिए, जो किसी कारण परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ऐसे सभी छात्रों को वर्तमान सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भरने की अनुमति दे दी है। ऐसे सभी छात्र- छात्राएं 19 से 21 नवंबर तक विषम सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भर सकेंगे। विवि में सेमेस्टर प्रणाली में वर्ष 2017-18 में परीक्षा फार्म भरने को लेकर जो नियम बनाया गया था, अब उसमें बदलाव किया गया है। पहले नियम यह था कि अगर कोई परीक्षार्थी अपने पूर्व के सेमेस्टर की परीक्षा में फार्म नहीं भरते हुए परीक्षा नहीं दे पाया है, उसे अगले सेमेस्टर की परीक्षा में परीक्षा फार्म भरने की अनुमति नहीं मिलती थी।

परीक्षा समिति ने इसमें संशोधन किया है। इससे विवि के हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा। अब ऐसे छात्र जो सेमेस्टर परीक्षा का फार्म नहीं भर पाए थे, वह अपने कॉलेज में उपस्थिति को प्रमाणित कराकर वर्तमान सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भर सकेंगे। साथ ही पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद छूटे हुए सेमेस्टर की उपस्थिति को भी पूरा करेंगे। फिर संबंधित सेमेस्टर परीक्षा में भूतपूर्व छात्र के रूप में परीक्षा दे सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, दो दिसंबर से परीक्षा

महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नेट होती है। दो दिसंबर से छह दिसंबर के बीच में यह परीक्षा होने वाली है। इसके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड होने लगे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट से परीक्षा से एक दिन पहले तक एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। एजेंसी ने परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के आवेदन में सुधार के लिए भी मौका दिया है। एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन में अभ्यर्थी बदलाव भी कर सकते हैं। इस बार भी एनटीए की ओर से नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी।

28 से विषम सेमेस्टर की परीक्षा

सीसीएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों की परंपरागत पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षा 28 नवंबर से शुरू हो रही हैं। सेमेस्टर प्रणाली के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी कृषि और गृह विज्ञान, तीन वर्षीय एलएलबी, एलएलएम और स्नातक पाठ्यक्रमों में परीक्षाएं शुरू की जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।