CBSE CTET Result 2019: जल्द जारी होगा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट, यहां चेक करें शेड्यूल

CBSE CTET Result 2019 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी जाएगी। इससे पहले CTET परीक्षा की आंसर-की जारी की गई थी।

By Neel RajputEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 09:38 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 10:26 AM (IST)
CBSE CTET Result 2019: जल्द जारी होगा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट, यहां चेक करें शेड्यूल
CBSE CTET Result 2019: जल्द जारी होगा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट, यहां चेक करें शेड्यूल

नई दिल्ली, जेएनएन। CBSE CTET Result 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 के नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट और आंसर-की दोनों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in  पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले सीबीएसई ने पिछले हफ्ते ही आंसर-की जारी की गई थी।

सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का शेड्यूल जारी किया गया है। जिन्होंने यह परीक्षा दी थी वो CBSE की वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक सीटीईटी का रिजल्ट 14 अगस्त को जारी किया जा सकता है। हालांकि की खबरें ये भी हैं कि रिजल्ट 31 जुलाई, 2019 को भी जारी हो सकता है। बता दें कि वर्ष 2018 का सीटीईटी रिजल्ट दिसंबर में फाइनल आंसर की जारी करने के 3 दिन बाद घोषित किया गया था।

रिजल्ट की घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटों cbseresults.nic.in और ctet.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में क्वालीफाई करने में सफल होंगे उन्हें डिजीलॉकर से सर्टिफिकेड डाउनलोड करना होगा।

CBSE CTET Result 2019 ऐसे करें चेक-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.cbseresults.nic.in पर विजिट करें। अब CBSE CTET Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां अपनी सभी जरूरी जानकारियां भरकर सब्मिट करें। अब CTET 2019 का रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी