विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Result 2024 Date: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट इंतजार होने वाला है खत्म, इन डेट्स के बीच रिजल्ट संभव

Published: Tue, 30 Apr 2024 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 10:47 AM (IST)

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह ...और पढ़ें

CBSE Board Result 2024 मई के पहले सप्ताह में हो सकते हैं जारी।
CBSE Board Result 2024 मई के पहले सप्ताह में हो सकते हैं जारी।

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर डेट की घोषणा जल्द।
  2. मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकते हैं 10वीं, 12वीं के नतीजे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने का सिलसिला लगातार जारी है, कई राज्यों के बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में अब सीबीएसई बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले करीब 39 लाख स्टूडेंट्स को भी अब अपने परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सेकेंड्री एवं सीनियर सेकेंड्री रिजल्ट मई 2024 माह के प्रथम सप्ताह में घोषित किये जाने की संभावना है।

डेट का एलान जल्द

स्टूडेंट्स को बता दें कि अभी तक सीबीएसई की ओर से रिजल्ट डेट को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा अनुमान है की बोर्ड की ओर से जल्द ही डेट संबंधी सूचना जारी की जाएगी।

यहां से चेक कर सकेंगे नतीजे

सीबीएसई बोर्ड से इस वर्ष 39 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है। इसलिए सीबीएसई रिजल्ट को कई वेबसाइट पर जारी किया जायेगा जिससे स्टूडेंट्स आसानी से अपने रिजल्ट की जांच कर सकें। रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर चेक किया जा सकेगा।

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10th 12th रिजल्ट चेक करने के लिए आपको ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर विजिट करके जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

करीब 39 लाख स्टूडेंट्स ने लिया था बोर्ड एग्जाम में भाग

सीबीएसई बोर्ड में इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं को मिलकर 3883710 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें से 2186940 स्टूडेंट्स ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं के लिए और 1696770 स्टूडेंट्स ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7240 केंद्रों पर और इंटरमीडिएट की परीक्षा 6759 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस में बीटेक के बाद ये हैं करियर विकल्प, बेहतर भविष्य के साथ लाखों में होगी सैलरी