BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स कॉम्पिटेटिव एडमिट कार्ड पर यह है लेटेस्ट अपडेट, करें चेक

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 आधिकारिक नोटिस के अनुसार बीपीएससी 67वीं सीसीई परीक्षा 2022 8 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1083 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 21 Apr 2022 10:47 AM (IST) Updated:Thu, 21 Apr 2022 10:51 AM (IST)
BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स कॉम्पिटेटिव एडमिट कार्ड पर यह है लेटेस्ट अपडेट, करें चेक
BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स कॉम्पिटेटिव एग्जाम के एडमिट कार्ड पर ताजा अपडेट हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स कॉम्पिटेटिव एग्जाम के एडमिट कार्ड पर ताजा अपडेट हैं। मई में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission, BPSC) अगले सप्ताह यानी कि 25 अप्रैल को हॉल टिकट रिलीज करने वाला है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराएं जाएंगे। ऐसे में एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र रिलीज होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट को डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

BPSC 67th CCE Exam 2022 Admit Card: बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स कॉम्पिटेटिव हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स कॉम्पिटेटिव हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर 'बीपीएससी 67वीं सीसीई परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड' फ्लैशिंग पर क्लिक करें। अब यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा। इसके बाद, अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, कैप्चा कोड और अन्य विवरण दर्ज करें। अब बीपीएससी 67 वीं सीसीई परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद फिर बीपीएससी 67 वीं सीसीई परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसके बाद इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजकर रख लें। अब बीपीएससी 67वीं सीसीई परीक्षा 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स कॉम्पिटेटिव एग्जाम का आयोजन 08 मई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। बीपीएससी 67वीं सीसीई में 150 प्रश्न होंगे। वहीं प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का होगा। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध है। प्रीलिम्स में क्वालिफाई करने वालों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी