Bihar MWRD JE Recruitment 2020: बिहार में ढेरों वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Bihar MWRD JE Recruitment 2020 बिहार के लघु जल संसाधन विभाग (Bihar MWRD) में जूनियर इंजीनियर पद के लिए वैकेंसी निकाली गई है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jan 2020 04:31 PM (IST)
Bihar MWRD JE Recruitment 2020: बिहार में ढेरों वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई
Bihar MWRD JE Recruitment 2020: बिहार में ढेरों वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Bihar MWRD JE Recruitment 2020: बिहार के लघु जल संसाधन विभाग (Bihar MWRD) में जूनियर इंजीनियर पद के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। जारी हुए लेटेस्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 200 पदों के लिए यह वैंकेसी निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2020 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बिहार लघु संसाधन विभाग में अलग-अलग श्रेणी के लिए यह वैकेंसी निकाली है। 

MWRD JE Recruitment 2020: वैकेंसी डिटेल्स

जूनियर इंजीनियर सिविल पद के लिए वैकेंसी

जनरल- 50 बीसी- 51 एससी-36 एसटी- 13 कुल वैकेंसी- 150

जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल

जनरल- 27 बीसी-13 एससी-4 एसटी-1 इडबल्यू 5 टोटल- 50 दोनों पदों के लिए कुल वैकेंसी 200 हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया सबसे पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद अपना फार्म भरने के लिए अपनी आइडी और मोबाइल नंबर से वेरिफाई कराना होगा। इसके बाद निजी जानकारी भरनी होगी। इसके तहत आपको शैक्षिक योग्यता भरनी होगी। अपना अनुभव भरना होगा। इस स्टेप के बाद आपको अपनी फोटो लगानी होगी। साथ ही अपने हस्ताक्षर लगाने होंगे। अपने सभी डॉक्यूमेंट लगाने होंगे पूरा फार्म फाइनल होने पर आपको ऑनलाइन फार्म सब्मिट करना होगा।

इससे पहले बिहार में समाज कल्याण विभाग में 1465 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाने की खबर आई थी। साल 2019 में यह खबर आई थी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रशासी पदवर्ग समिति ने अपनी स्वीकृति दे दी है। नियुक्तियां स्टेट सोसायटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर (सक्षम) के अंतर्गत जिला व अनुमंडल स्तर पर की जानी हैं। पदवर्ग समिति द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार 16 पदों के लिए नियुक्ति होगी। 

बिहार समेकित सामाजिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण परियोजना के तहत निश्शक्तों, वृद्धों एवं विधवाओं के लिए जिला एवं अनुमंडलों में बुनियाद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल थेरेपी वैन में भी बुनियादी संजीवनी सेवा प्रारंभ की गई है

chat bot
आपका साथी