Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट होली के बाद संभव, लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 10th क्लास के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा का रिजल्ट होली के बाद जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया जाएगा।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Publish:Sun, 24 Mar 2024 12:59 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2024 12:59 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट होली के बाद संभव, लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म
Bihar Board 10th Result 2024: जल्द घोषित होगा बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट।

HighLights

  • बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट होली के बाद हो सकता है जारी।
  • 15 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल यानी 23 मार्च 2024 को घोषित कर दिया गया है। 12th का रिजल्ट जारी होने के बाद अब दसवीं के छात्रों का अपना रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट होली के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा।

Bihar Board 10th Result 2024: इस तरीके से कर सकेंगे चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा। अब तुरंत ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल कर सामने आ जायेगा जिसके बाद आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Board Result 2024 Class 10: लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स ने लिया था भाग

इस वर्ष बिहार बोर्ड की ओर से 10th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक करवाया गया था। इन बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 16 लाख 94 हजार 781 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

BSEB 10th Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होगा रिजल्ट

रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही राज्यभर में टॉप स्टूडेंट्स के नामों की घोषणा भी की जाएगी। आपको बता दें कि पिछले वर्ष रिजल्ट 31 मार्च 2024 को घोषित किया गया है। रिजल्ट की अधिक जानकारी के लिए छात्र समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट एवं स्क्रूटिनी एग्जाम के लिए 28 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

chat bot
आपका साथी