19 जनवरी को दिल्ली के इस कॉलेज में मिलेंगे बिछड़े यार, होंगी आंखें नम

राजा गार्डन स्थित राजधानी कॉलेज में परिसर में 19 जनवरी को एलुमिनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 02:59 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 02:59 PM (IST)
19 जनवरी को दिल्ली के इस कॉलेज में मिलेंगे बिछड़े यार, होंगी आंखें नम
19 जनवरी को दिल्ली के इस कॉलेज में मिलेंगे बिछड़े यार, होंगी आंखें नम

जासं, नई दिल्ली। राजा गार्डन स्थित राजधानी कॉलेज में परिसर में 19 जनवरी को एलुमिनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कॉलेज के स्थापना वर्ष 1964 से लेकर अभी तक अधिकांश विद्यार्थी भाग लेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के तीन विशेष एलुमिनाई को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें राजीव यदुवंशी हैं, जो फिलहाल दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव पद पर कार्यरत हैं।

इसके अलावा राज्यसभा के पूर्व सदस्य बलबीर पुंज व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रलय के संयुक्त सचिव केशव चंद्रा शामिल हैं। 2015 में पहली बार एलुमिनाई एसोसिएशन की ओर से एलुमिनाई मीट का आयोजन हुआ था। हालांकि तब ये एसोसिएशन पंजीकृत नहीं थी पर अब इसका पंजीकरण हो गया है।

एसोसिएशन के सचिव डॉ. युद्धवीर शर्मा ने बताया कि एलुमिनाई मीट का उद्देश्य कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों को कॉलेज से एक बार फिर जोड़ना है, ताकि उनका अनुभव कॉलेज के मौजूद व भविष्य के विद्यार्थियों को मिल सके। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गिरी, एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश मल्होत्र व संयोजिका डॉ. शर्मिला यादव भी मौजूद रहेंगी।

राजधानी कॉलेज के बारे में

राजधानी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है। इसकी स्थापना 1964 में गवर्नमेंट कॉलेज के नाम से दिल्ली प्रशासन द्वारा की गई थी। कॉलेज ने अपना नया नाम तब हासिल किया जब दिल्ली प्रशासन ने एक स्वायत्त शासी निकाय में अपने शासन को निहित किया।

राजधानी कॉलेज वेस्ट कैंपस कॉलेज है। कॉलेज महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड) पर स्थित है, राजौरी गार्डन और पश्चिमी दिल्ली में राजा गार्डन के पास। इसका नया भवन 1976-77 में बनाया गया था। कॉलेज परिसर में एक सेमिनार कक्ष, एक सभागार, एक पुस्तकालय, प्रयोगशालाएँ और क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल के लिए खेल के मैदान हैं।

विश्वविद्यालय के शहर के उत्तरी और दक्षिणी भाग में दो परिसर हैं। राजधानी कॉलेज, महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड) पर, पश्चिम दिल्ली में, राजौरी गार्डन और राजा गार्डन के पॉश इलाके के पास स्थित है।

chat bot
आपका साथी