रतन टाटा भारत के सर्वाधिक ताकतवर सीईओ

टाटा संस के अध्यक्ष रतन टाटा भारत के सबसे शक्तिशाली सीईओ है। रतन टाटा इस साल अवकाश ग्रहण करने वाले है लेकिन उनका जलवा बरकरार है। इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष नारायण मूर्ति देश के ताकतवर सीईओ की सूची से बाहर हो गए है जबकि टाटा संस के नामित अध्यक्ष साइरस मिस्त्री को पहली बार सूची मे स्थान मिला है।

By Edited By: Publish:Fri, 25 May 2012 03:36 PM (IST) Updated:Fri, 25 May 2012 04:42 PM (IST)
रतन टाटा भारत के सर्वाधिक ताकतवर सीईओ

नई दिल्ली। टाटा संस के अध्यक्ष रतन टाटा भारत के सबसे शक्तिशाली सीईओ हैं। रतन टाटा इस साल अवकाश ग्रहण करने वाले हैं लेकिन उनका जलवा बरकरार है। इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष नारायण मूर्ति देश के ताकतवर सीईओ की सूची से बाहर हो गए हैं जबकि टाटा संस के नामित अध्यक्ष साइरस मिस्त्री को पहली बार सूची में स्थान मिला है। सर्वाधिक ताकतवर सीईओ की सूची में उनका 15वां स्थान है। गौरतलब है कि इस साल के आखिर में रतन टाटा के पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद साइरस ही टाटा संस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

इस बार जारी सूची में काफी बदलाव देखने को मिला है। मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर कायम हैं जबकि उनके भाई अनिल अंबानी छह पायदान गिरकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उधर, सुनील मित्तल तीसरे स्थान से फिसलकर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कुमार मंगलम बिड़ला मुकेश अंबानी के बाद तीसरे सबसे ताकतवर सीईओ हैं जबकि पिछले साल वह सातवें स्थान पर थे।

विप्रो के अजीम प्रेमजी चौथे स्थान पर कायम हैं जबकि पांचवें स्थान पर चंदा कोचर हैं। विजय माल्या और नवीन जिंदल टॉप टेन की सूची से बाहर हो गए हैं। विजय माल्या जहां सूची में 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं वहीं नवीन जिंदल को इस बार 17वां स्थान मिला है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी