बीस अरब यूरो होगा भारत-जर्मनी व्यापार

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय कारोबार इस साल के अंत तक 20 अरब यूरो हो जाने की उम्मीद है। यह राशि 26.16 अरब डॉलर के बराबर है। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि ग्लोबल मंदी के दौर में द्विपक्षीय व्यापार का यह स्तर पाना काफी महत्वपूर्ण है। जर्मनी के आर्थिक और प्रौद्योगिकी मामलों के मंत्री डा. फिलि

By Edited By: Publish:Thu, 01 Nov 2012 09:45 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2012 09:46 PM (IST)
बीस अरब यूरो होगा भारत-जर्मनी व्यापार

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय कारोबार इस साल के अंत तक 20 अरब यूरो हो जाने की उम्मीद है। यह राशि 26.16 अरब डॉलर के बराबर है। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि ग्लोबल मंदी के दौर में द्विपक्षीय व्यापार का यह स्तर पाना काफी महत्वपूर्ण है।

जर्मनी के आर्थिक और प्रौद्योगिकी मामलों के मंत्री डा. फिलिप रोसलर से मुलाकात के बाद शर्मा ने बताया कि दोनों देशों ने 20 अरब यूरो के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य रखा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह लक्ष्य दोनों देश पूरा कर लेंगे। साल 2011 में दोनों देशों के बीच 23.56 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था। दोनों नेताओं ने भारत और जर्मनी के बीच होने वाले व्यापक व्यापार व निवेश समझौते [बीटीआइए] पर हो रही बातचीत की भी समीक्षा की। इस समझौते पर बातचीत जल्दी ही समाप्त होने और हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। दोनों देशों के वार्ताकार इस महीने की 8 तारीख को इस मसले पर ब्रसेल्स में मिल रहे हैं। जर्मनी का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस महीने भारत दौरे पर आएगा। शर्मा ने कहा कि बातचीत की पूरी जिम्मेदारी दोनों देशों के वार्ताकारों पर छोड़ दी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी