रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए युवक ने अपनाया ये तरीका, पुलिस भी परेशान

गर्लफ्रेंड मुंबई से पुणे आने वाली थी। वह जिस रास्ते से आ सकती थी उस पर ये बैनर होर्डिंग्स रात के अंधेरे में लगाए गए।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 09:50 AM (IST)
रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए युवक ने अपनाया ये तरीका, पुलिस भी परेशान
रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए युवक ने अपनाया ये तरीका, पुलिस भी परेशान

पुणे (एजेंसी)।  महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में एक व्यक्ति ने रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए ठाठदार इलाके में 300 बैनर-होर्डिग्स लगा दिए। हालांकि उसकी इस हरकत से पुलिस परेशान हो गई। पिंपले सौदागर के रहने वाले लोग शुक्रवार सुबह जब उठे तो उन्हें लड़की का नाम और 'आई एम सॉरी' लिखे कई बैनर होर्डिग्स दिखाई दिए। इस पर लाल रंग ले दिल का चित्र बना था।

यह बैनर ऐसी जगहों पर लगे थे जहां ट्रैफिक आकर मिलता है। पुलिस को नीलेश खेड़ेकर (25) नाम के व्यवसायी की यह हरकत रास नहीं आई। उसने पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। उस पर अवैध होर्डिग्स लगाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई करने को कहा गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

पुलिस ने नीलेश को बैनर होर्डिग्स प्रिंट कराने में मदद करने वाले दोस्त विलास शिंदे तक पहुंच गई है। उसके मार्फत पुलिस नीलेश तक पहुंची। उसने बताया कि नीलेश गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद उससे माफी मांगना चाहता था। इसलिए उसने यह 'रचनात्मक' तरीका चुना। गर्लफ्रेंड शुक्रवार को मुंबई से पुणे आने वाली थी। वह जिस रास्ते से आ सकती थी उस पर ये बैनर होर्डिंग्स रात के अंधेरे में लगाए गए। अब देखना है नगर निगम क्या कार्रवाई करता है।

chat bot
आपका साथी