पुणे में गणेश विसर्जन के दौरान भाजपा पार्षद पर चली गोलियां

बताया जा रहा है कि कैंटोनमेंट बोर्ड के भाजपा के पार्षद विवेक यादव कल रात गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल हुए थे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sat, 17 Sep 2016 02:45 AM (IST) Updated:Sat, 17 Sep 2016 02:56 AM (IST)
पुणे में गणेश विसर्जन के दौरान भाजपा पार्षद पर चली गोलियां

पुणे। गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान देर पाक एक भाजपा पार्षद पर दो लोगों ने गोलियां चलाई। इस हमले में घायल हुए पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि कैंटोनमेंट बोर्ड के भाजपा के पार्षद विवेक यादव कल रात गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल हुए थे। बोर्ड के आॅफिस के पास विसर्जन यात्रा पहुंचते ही भीड़ में से आए दो लोगों ने यादव पर गोलियां चलाई।हमलावरों को पहले निशाना चूका लेकिन दूसरी गोली यादव के मुंह में लगी।

इसके बाद हमलावर भागने की कोशिश कर रहे थे। पब्लिक ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया। पार्षद यादव को हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया। वहीं दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी