फिल्मी दुनिया में नाम कर रहे विदर्भ के कलाकार

विदर्भ के कलाकार हिंदी फिल्म ‘दो लैला एक मजनूं’ में अपनी अभिनय की प्रतिभा दिखाएंगे। फिल्म की शूटिंग विदर्भ के कई इलाकों में हुई है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Jun 2016 06:49 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jun 2016 06:55 AM (IST)
फिल्मी दुनिया में नाम कर रहे विदर्भ के कलाकार

नागपुर। विदर्भ के कलाकार हिंदी फिल्म ‘दो लैला एक मजनूं’ में अपनी अभिनय की प्रतिभा दिखाएंगे। फिल्म की शूटिंग विदर्भ के कई इलाकों में हुई है। नागपुर, अमरावती, अकोला और मुंबई में फिल्म शूट की गई है। फिल्म के मुख्य किरदार में अमन भारती, अनुराग हरणे, पायल शर्मा, नेहा तिवारी हैं। इसी फिल्म के हीरो अमन भारती आनेवाली फिल्म ‘तू मेरी जान’ में भी दिखाई देंगे।

नागपुर के सिनेमा जगत में पहली बार ‘तू मेरी जान’ 3 डी में बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग नागपुर में शुरू हो चुकी है। निर्देशक अमन भारती, डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता शहबाज खान, अमन भारती, खुशी जैसवाल व सलीम शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सके अलावा नागपुर के कई कलाकार जैसे प्रेम कालपांडे, सचीन बंसोड, आदित्य मानकर, आशीष नवघरकर, इशांत इंगोले भी इस फिल्म में नजर आएगें।

डायरेक्टर अमन भारती का कहना है की नागपुर व विदर्भ के कलाकारों को लेकर हम पांच फिल्में बनाने वाले हैं, जिसमें एक फिल्म ‘दो लैला एक मजनू’ बनकर तैयार है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हाेने जा रही है।

chat bot
आपका साथी