महाराष्ट्र: मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर संजय निरुपम ने कसा तंज कहा - कर्मठ लोगों से सावधान रहे पार्टी

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद संजय निरुपम ने कसा तंजा कहा इस्तीफा है या ऊपर चढऩे की सीढ़ी।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 09:58 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 09:58 AM (IST)
महाराष्ट्र: मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर संजय निरुपम ने कसा तंज कहा - कर्मठ लोगों से सावधान रहे पार्टी
महाराष्ट्र: मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर संजय निरुपम ने कसा तंज कहा - कर्मठ लोगों से सावधान रहे पार्टी

मुंबई, जेएनएन। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने देवड़ा पर तंज कसते हुए कहा की इस्तीफा है या ऊपर चढऩे की सीढ़ी, पार्टी को ऐसे 'कर्मठ ' लोगों से सावधान रहना चाहिये। 

दरअसल ऐसी जानकारी मिली थी कि मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर काम कर सकते हैं। इसके बाद ही निरुपम का ट्वीट आया है, उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है। यहां तो दूसरे क्षण 'नेशनल ' लेवल का पद मांगा जा रहा है। यह इस्तीफा है या ऊपर चढऩे की सीढ़ी? पार्टी को ऐसे 'कर्मठ ' लोगों से सावधान रहना चाहिए। '

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा 2019 चुनाव से पहले संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि उनके राष्ट्रीय भूमिका में दिल्ली जाने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी