Maharashtra: 20 वर्षों से नाम बदलकर मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था हत्या का आरोपी, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा

Maharashtra News पुलिस ने बताया कि आरोपी ठाणे में एक मिठाई की दुकान पर अपना नाम-पता बदलकर काम कर रहा था। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। Photo- ANI

By AgencyEdited By: Publish:Sat, 03 Jun 2023 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jun 2023 10:34 PM (IST)
Maharashtra: 20 वर्षों से नाम बदलकर मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था हत्या का आरोपी, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा
दो दशक से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुंबई, एएनआई। महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को पिछले 20 साल से फरार चल रहे एक हत्या के आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 20 वर्षों से फरार था, जिसके बारे में सांताक्रूज पुलिस जानकारी मिली।

दो दशक से नाम बदलकर फरार था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी ठाणे में एक मिठाई की दुकान पर अपना नाम-पता बदलकर काम कर रहा था। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी दो दशक से अपनी पहचान छिपा कर फरार था।

मुंबई पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर कहा

पिछले 20 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सांताक्रूज पुलिस को ठाणे में एक मिठाई की दुकान पर काम करने का सुराग मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने लगभग दो दशकों तक अपना नाम और पता बदला था।

Maharashtra | A murder accused on the run for the last 20 years was apprehended & sent to police custody till June 6. The accused was arrested after Santacruz Police got a lead on him working at a sweet shop in Thane. The accused had changed his name & address for almost two… pic.twitter.com/R66UcDvGtG— ANI (@ANI) June 3, 2023

chat bot
आपका साथी