मुंबई क्राइम ब्रांच ने दाऊद गैंग पर की बड़ी कार्रवाई, जबरन वसूली के मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने डी कंपनी से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर जबरन वसूली के आरोप हैं। इनकी पहचान अजय गांडा फिरोज चमड़ा समीर खान पापा पठान और अमजद रेडकर के रूप में हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 11 Oct 2022 03:10 PM (IST) Updated:Tue, 11 Oct 2022 03:10 PM (IST)
मुंबई क्राइम ब्रांच ने दाऊद गैंग पर की बड़ी कार्रवाई, जबरन वसूली के मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार
जबरन वसूली के मामले में डी कंपनी से जुड़े पांच गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने जबरन वसूली के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अंडरवर्ल्‍ड डान दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

उन्‍होंने कहा, क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने हाल ही में जबरन वसूली के मामले में गैंगस्टर छोटा शकील के साले सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और दाऊद के करीबी रियाज भाटी की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की है। 

पुलिस ने बताया, इस मामले की आगे जांच करने के बाद पांच और लोगों अजय गांडा, फिरोज चमड़ा, समीर खान, पापा पठान और अमजद रेडकर के बारे में पता चला, जिन्‍हें पकड़ लिया गया है।

बिजनेसमैन से मांगे थे लाखों रुपये, महंगी गाड़ी

उन्‍होंने बताया, रियाज भाटी को पिछले महीने जबरन वसूली के एक मामले गिरफ्तार किया गया था। वर्सोवा पुलिस स्‍टेशन में उनके नाम पर केस दर्ज है। इन सभी पर आरोप है कि इन्‍होंने वर्सोवा के एक बिजनेसमैन को धमकाया था और उससे 30 लाख रुपये की एक गाड़ी और साढ़े सात लाख रुपये नकद जबरदस्‍ती मांगे थे।

Mumbai: जबरन वसूली मामले में दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

बता दें कि दाऊद इब्राहिम 1993 में मुंबई बम धमाके के मुख्‍य आरोपियों में से एक है। इसमें 257 लोगों की मौत हो गई थी और 713 लोग घायल हुए थे। इसी के साथ दाऊद भारत के मोस्‍ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में पहले नंबर पर है और दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों की सूची में वह तीसरे स्‍थान पर है।

कौन है दाऊद इब्राहिम 

बता दें कि दाऊद इब्राहिम 1993 में मुंबई बम धमाके के मुख्‍य आरोपियों में से एक है। इसमें 257 लोगों की मौत हो गई थी और 1,400 से अधिक लोग घायल हुए थे। 12 मार्च, 1993 को मुंबई में सिलसिलेवार ढंग से 12 जगहों पर धमाका कराया गया था। इसमें करीब 227 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दाऊद और याकूब मेनन के साथ संजय दत्‍त को भी दोषी करार दिया था। इस धमाके के मकसद के बारे में बताया कि यह उन मुसलमानों की मौत का बदला है, जो दिसंबर 1992 में अयोध्‍या में विवादित ढांचे को ढहाए जाने के बाद मुंबई में हुए दंगे में मारे गए थे।

भारत का मोस्‍ट वांटेड आतंकवादी

इसी के साथ दाऊद भारत के मोस्‍ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में पहले नंबर पर है और दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों की सूची में वह तीसरे स्‍थान पर है। ऐसा बताया जाता है कि दाऊद पाकिस्‍तान में रहकर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता है।

'कराची में है दाऊद इब्राहिम', अंडरवर्ल्ड डान के भांजे अलीशाह ने ED के सामने किया बड़ा खुलासा

chat bot
आपका साथी